Friday, May 17, 2024
HomeIndian Newsकिक्रेटर ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन से कर ली सगाई, सामने...

किक्रेटर ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन से कर ली सगाई, सामने आई दोनों की तस्वीरें

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल 2022 के आगामी सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। यह खबर सुनकर फैंस को जरूर झटका लगेगा, लेकिन मैक्सवेल फिलहाल अभी खुश हैं। उनकी खुशी की वजह यह है कि उन्होंने 18 मार्च यानी के शुक्रवार को होली के दिन के सगाई कर ली है। और सोशल मीडिया पर फोटोज भी सामने आ गई है।

किक्रेटर मैक्सवेल ने विनी रमन (Glenn Maxwell-Vini Raman Engagement) के साथ सगाई है। दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VINI (@vini.raman)

कपल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, Mr and Mrs Maxwell।’ खबरों के अनुसार, मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। कुछ समय पहले दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जोकि तमिल भाषा में ही छपाहुआ था। शादी के कारण मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर भी नहीं जा पाए थे और अब वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विनी रमन भारतीय मूल की तमिल हैं और वो मेलबर्न में ही रहती हैं। रमन मेलबर्न में ही पढ़ाई कर रही हैं। दोनों की मुलाकात की कई फोटो काफी पहले से ही सुर्खियों में छाई हुई है। हाल के समय में भी दोनों सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए नजर आते रहते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments