Tuesday, April 16, 2024
HomeIndian Newsहोली पर पति निक जोनस के साथ ऐसे रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा,...

होली पर पति निक जोनस के साथ ऐसे रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, लीक हुई तस्वीरे और वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली। सोशल मीडिया पर प्रियंका की होली पिक्स जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियांका और निक होली के साथ-साथ इश्क के रंग में भी डूबे नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत से दूर रहकर भी अपने वतन की खूशबू को जिंदा रखा है। वो विदेश में हर त्यौहार काफी धूम धाम से मनाती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल वालों के साथ जमकर होली खेली है। पूरा जोनस परिवार होली के रंगों से रंगा नजर आया। कुछ तस्वीरों में तो पीसी और जोनस एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने होली के मौके पर व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है जिसके साथ ट्रेडिशनल ज्वैलेरी मैच की। निक ने प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी, जो की रंगो से पूरी तरह सराबोर थी। तो वहीं एक दूसरा फोटो में प्रियंका अपने पति को किस करती भी नजर आईं। इसके साथ ही वो पूल के किनारे रंग में डूबी हुई नजर आ रही है।

बता दें कि ये साल प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद खास है। साल की शुरुआत में भी उनके सरोगेसी से बेटी का जन्म हुआ। प्रीटर्म होने के चलते बच्ची को 1 महीने अस्पताल में ही रहना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बच्ची की पहली झलक फैंस को नहीं दिखाई है। इस खबर से प्रियंका की मां बेहद खुश भी नजर आईं साथ ही इस खबर पर भी विराम लग गया कि पीसी और निक के बीच सब ठीक नहीं चल रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments