Saturday, April 20, 2024
HomeIndian Newsक्या आपने की अभिनेता 'अर्जुन कपूर' के इस खास दोस्त से मुलाकात...??

क्या आपने की अभिनेता ‘अर्जुन कपूर’ के इस खास दोस्त से मुलाकात…??

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते है, कुछ ना कुछ शेयर करते रहते है। अब हाल ही में अर्जुन ने नयी बाइक खरीदी है। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बाइक में बैठकर पोज देते हुए दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी डुकाटी स्क्रैम्बलर बाइक की झलक दिखाई है। उन्होंने बाइक के साथ कई मोनोक्रोम तस्वीरें साझा की हैं। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा “मेरे नए दोस्त से मिलने के लिए राइट स्वाइप करें। मैं आमतौर पर वीकेंड पर उससे मिलने की कोशिश करता हूं।” डुकाटी इंडिया हैंडल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “खुशी है कि आपने उस पर सही स्वाइप किया!”

इस बाइक की कीमत पर करीब 13 लाख रुपये है। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म इश्कजादे में केवल येजदी के साथ बाइक चलाना शुरू किया था। इस फिल्म से पहले उन्होंने बाइक की सवारी नहीं की थी।

रणवीर सिंह ने उनकी इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए उफ्फ लिखा। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा के साथ भी अक्सर स्पॉट होते रहते हैं और उनके साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

वहीं अगर हम काम को लेकर बात करें तो अर्जुन कपूर अभिनेत्री दिशा पटानी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह द लेडीकिलर नाम की फिल्म में भी दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments