Saturday, July 27, 2024
HomeHealth & Fitnessक्या आपको पता है 'सुबह जल्दी उठने के फायदे', अगर नही तो...

क्या आपको पता है ‘सुबह जल्दी उठने के फायदे’, अगर नही तो पढ़ो हमारी ये खबर

नई दिल्ली। सेहत के लिए अच्छा हो और क्या बुरा अकसर लोगों को पता होता है परंतु कई सारे लोग ऐसे होते है जो कि सब जानते हुए भी खुद का अच्छे से ख्याल नही रखते है। ऐसे में आज हम आपको आपकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते है जिससे आपको कई सारे फायदे होगे। जैसे जल्दी सोने और उठने की अच्छी आदत शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो वरदान है ही साथ ही ये मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होती है।

Raipur: Befriend By 5 Things In Morning For Good Health - दिन को बनाना है टेंशन फ्री, सुबह-सुबह कर लें इन 5 चीजों से दोस्ती | Patrika News

खैर बैसे तो बचपन से ही बच्चों को यही सिखाया जाता है, लेकिन बड़े होते-होते व पढ़ाई और ऑफिस की भागदौड़ और जिम्मेदारियों में भी वे इन आदतों को भूलते जाते हैं या कई बार चाहकर भी इसे अपना नहीं पाते। तो ऐसा रिपार्ट से पता चला ही कि सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा खुश और हेल्दी रहते हैं क्योंकि ऐसी स्वस्थ आदतें खुशहाली के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि जल्दी उठने वाले लोग अपने सभी जरूरी कार्य सही समय पर निपटाने में कामयाब होते हैं। इस शोध में लगभग 4,500 से भी ज्यादा प्रतिभागियों को शामिल किया गया और उनसे एक प्रश्नावली भरवाई गई। इसमें लोगों के सोने-उठने के समय के अलावा मानसिक तनाव से संबंधित प्रश्न शामिल थे।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐसे लोग, जो काम की वजह से रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं तो उन्हें भी डिप्रेशन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसके विपरीत जो लोग रात को सही समय पर सोकर सुबह जल्दी उठ जाते हैं, उनके मन में सकारात्मक भावनाओं का संचार होता है, इसलिए वे हमेशा खुश और एक्टिव रहते हैं।

तो अगर लंबे समय तक हेल्दी और हैप्पी बने रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी इस आदत को बदलें। एक दो दिन ऐसा करने के बाद ही आपको अपने अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments