Thursday, April 25, 2024
HomeIndian Newsचुनाव आयोग ने छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव...

चुनाव आयोग ने छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। वे असम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, केरल, त्रिपुरा और नागालैंड हैं।. ये 13 सीटें 6 राज्यों से हैं, जिनमें से पांच पंजाब, केरल से तीन, असम से दो, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड से एक-एक है. आयोग ने एक बयान में कहा, “पंजाब से भरी जाने वाली पांच सीटों में से तीन को एक चुनाव और अन्य दो को दूसरे चुनाव के जरिए भरा जाना है क्योंकि ये सीटें दो अलग-अलग द्विवार्षिक चक्रों से संबंधित हैं।” पंजाब में जहां पांच सीटें खाली हो रही हैं, वहीं केरल में तीन, असम में दो और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में एक-एक सीट खाली हो रही है।  ये चुनाव हो रहे हैं कि क्योंकि हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से एके एंटनी, सोमा प्रसाद के और एमवी शेयम्स कुमार,पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेता मलिक, शमशेर सिंह दुलो और नरेश गुजराल जैसे कई वरिष्ठ नेता अब सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

7 मार्च 2022, सोमवार के दिन चुनाव आयोग ने एक बयान देते हुए बड़ी घोषणा की, जिसमें कहा, ‘छह राज्यों से चुने गए राज्यसभा के 13 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2022 में उनकी सेवानिवृत्ति पर समाप्त होने वाला है।’ जिन सांसदों की जगह पर चुनाव होगा वे सभी 2 से 9 अप्रैल के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इनमें असम से रानी राना और निपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से ए के एंटनी, सोमाप्रसाद के और एम वी शेयम्स कुमार, नगालैंड से के जी केन्ये, त्रिपुरा से झरना दास और पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुलो शामिल हैं।अधिसूचना जारी : 14 मार्च, 2022,नामांकन करने की अंतिम तारीख: 21 मार्च, 2022,नामांकन की जांच: 22 मार्च, 2022,उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 24 मार्च, 2022,मतदान की तारीख: 31 मार्च, 2022,मतदान का समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक,वोटों की गिनती: 31 मार्च, 2022 शाम 05:00 बजेजे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments