Thursday, April 25, 2024
HomeIndian NewsGangubai Kathiawadi: एक्टर शांतनु महेश्वरी का 32 वा जन्मदिन

Gangubai Kathiawadi: एक्टर शांतनु महेश्वरी का 32 वा जन्मदिन

शांतनु महेश्वरी का 32 वा जन्मदिन

 

आज शांतनु महेश्वरी का 32 वा जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में शांतनु माहेश्वरी ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किए हैं। इनका जन्म 7 मार्च 1991 को कोलकाता में हुआ था। शांतनु ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में गंगूबाई यानी कि आलिया भट्ट के प्रेमी का किरदार निभाया है। शांतनु एक्टर होने के साथ एक अच्छे कोरियोग्राफर भी हैं। आइए, उनके इस जन्मदिन खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

 

कैसे हैं उनकी पर्सनल लाइफ

शांतनु महेश्वरी का जन्म 7 मार्च 1991 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। शांतनु के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक भाई और बहन है। शांतनु को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।

 

आगे की पढ़ाई पूरी करने मुंबई आए

शांतनु ने अपनी स्कूलिंग कोलकाता के ‘पार्क इंग्लिश स्कूल’ में की ‘सेंट जोसेफ कॉलेज’ से भी पढ़ाई की है। फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए, मुंबई के एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनॉमिक्स मे अपनी पढ़ाई की। जहां वह स्ट्रीट सोल डांस क्रू का हिस्सा भी रहे।

 

एक्टिंग करियर 2011 में की शुरुआत

दिल दोस्ती डांस

शांतनु महेश्वरी नहीं अपनी करियर की शुरुआत साल 2011 में चैनल वि के शो ‘दिल दोस्ती डांस’ से की थी। शांतनु ने इसी शो के जरिए अपनी पहचान बना ली थी। शांतनु सो के आखरी तक इसका हिस्सा रहे थे, यह सो 4 साल तक चला था।

 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के विनर

 

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन’ 8 विनर

शांतनु साल 2017 में ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 8’ में नजर आए थे, जिसमें वो हिना खान और रवि दुबे को हराकर शो के विनर रहे थे। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट रोहित शेट्टी ने शांतनु महेश्वरी को साइलेंट किलर बताया था।

 

कई शोज को होस्ट भी किया

शांतनु महेश्वरी अपने एक्टिंग के साथ ने कई पॉपुलर रियलिटी शो जैसे ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ और ‘जी रिश्ते अवार्ड’ मे होस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा बतौर कोरियोग्राफर शांतनु ने सीरियल यह ‘तेरी गलियां’ में भी काम किया था।

 

रिलेशनशिप

अगर शांतनु महेश्वरी की रिलेशनशिप की बात करें तो, शांतनु 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिरके के साथ ‘नच बलिए सीजन 9’ में नजर आए थे। शांतनु और उनकी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिरके दोनों की जोड़ी फाइनलिस्ट रही थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। वेब सीरीज ‘मेडिकली योर्स’ में दोनों ने एक साथ में काम भी किया था।

 

आलिया भट्ट से शो ‘झलक दिखला जा नाइन’ के सेट पर मिले

शांतनु ने बहुत सारे शो मे काम कर चुके हैं जैसे ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘बिंदास नाच’, ‘ये है आशिकी’ और ‘गर्ल्स ऑन टॉप’ का हिस्सा रहे हैं। शांतनु महेश्वरी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 9’ के सेकंड रनर अप रहे थे। आलिया भट्ट से इनकी पहली मुलाकात इसी शो में हुई थी।

 

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड में किया डेब्यू

वेब के सीरीज और टीवी के अलावा शांतनु ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में आई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से शांतनु महेश्वरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपए एक्टर की फीस चार्ज की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments