Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsबर्थडे स्पेशल: पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर, यो यो हनी सिंह का...

बर्थडे स्पेशल: पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर, यो यो हनी सिंह का 39 वा बर्थड

बर्थडे स्पेशल: पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर, यो यो हनी सिंह का 39 वा बर्थड

सिंगर हनी सिंह और पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के शहर होशियारपुर में हुआ था। कुछ समय बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया। दिल्ली में ही हनी सिंह की पढ़ाई हुई और उनका म्यूजिक में दिल लगने लगा। रैप म्यूजिक की शुरुआत भारत में हनी सिंह ने ही की थी। हनी सिंह ने काफी कम समय में ही फेम कमा लिया था। हनी सिंह अपने करियर की ऊंचाई पर होने के बाद एक वक्त ऐसा आया जब वह इंटरनेट की दुनिया से एकदम गायब हो गए। आइए जानते हैं, उनके जन्मदिन पर हनी सिंह के करियर की डाउनफॉल की कहानी-

 

रियल नाम हिरदेश सिंह:

हनी सिंह का नाम हिरदेश सिंह है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि हनी सिंह ने स्कूल ऑफ ट्रिनिटी में म्यूजिक की पढ़ाई की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दिल्ली में रैपिंग शुरू करने के लिए वह वापस इंडिया आ गए थे।

 

‘हनी सिंह’ रैप का हिस्सा:

कम समय में हनी सिंह यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे, लाखों लोग उनकी रैप के दीवाने बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर ‘लक 28 कुड़ी दा’ गाना गाया था, जो कि ‘बीबीसी एशियन डाउनलोड चार्ट’ 2011 की लिस्ट में नंबर वन पर था।

 

इंग्लिश में गाना पसंद नहीं:

हनी सिंह फेमस रैपर और सिंगर होने के बावजूद भी इन इंग्लिश में गाना गाना पसंद नहीं है, वह हमेशा ही पंजाबी या हिंदी में गाना पसंद करते हैं। उन्होंने फेमस एक्टर्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान जैसे एक्ट्रेस के सोंग्स में अपनी आवाज दी है।एक समय था जब हनी सिंह का बॉलीवुड में सिक्का चल निकला था। खबरों कि मानो तो हनी सिंह को मस्तान और कॉकटेल के लिए अभी तक की सबसे ज्यादा फीस दी गई थी। हनी सिंह को किसी भी बॉलीवुड सिंगर में सबसे ज्यादा फीस 7 मिलियन रुपए मिले थे। उन्होंने कई फेमस फिल्मों में गा चुके हैं जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने मे ‘लूंगी डांस’ इसके बाद ‘ब्लू आईज हिप्नोटाइज’ मे भी उनको खूब पहचान मिली थी।

 

सिंगर ड्रग और अलका हॉल के आदि

हालांकि वह इस प्रेम के पेज को ज्यादा वक्त तक इंजॉय नहीं कर पाए और इंटरनेट की दुनिया से अचानक से गायब हो गए। आपको बता दें कि कुछ समय पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आई थी। माना जाता है कि हनी सिंह अपने ड्रग और एल्कोहल की लत के कारण एडमिट हुए थे। हनी सिंह ने जिसे बाद में खुद यह गलत बताया था।

 

बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके

हनी सिंह ने बताया था- ” सच यह है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। मेरे साथ अजीब अजीब चीजें हो रही थी।” हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर के साथ ही शराब की लत का शिकार हो गया था और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उनको ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे है। डॉक्टर को हनी सिंह की बीमारी ठीक करने में काफी दिक्कतें आई। बाद में डॉक्टर्स की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डायग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में सफल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments