Thursday, April 25, 2024
HomeFashion & Lifestyleअगर लड़के Valentine Day पर दिखना चाहते है हैंडसम, तो कपड़ो के...

अगर लड़के Valentine Day पर दिखना चाहते है हैंडसम, तो कपड़ो के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

नई दिल्ली। खुबसूरत दिखना तो हर किसी का हक है फिर चाहे लड़के हो लड़कियां। लेकिन आज हम बात कर रहे है लड़को को लेकर, तो वैलेंटाइन के दिन गर्लफ्रेंड के साथ डेट फिक्स किए हैं तो जरूरी है हैंडसम दिखें। जिससे कि पहली ही नजर में वो आपसे इंप्रेस हो जाए। लड़कियों को तो इस खास दिन पर तैयार होने की बेहद एक्साइटमेंट होती है। लेकिन लड़के भी कम नहीं होते। उन्हें भी लगता है कि हैंडसम लुक से पार्टनर को इंप्रेस किया जाए। अगर कप़ड़ों को लेकर दुविधा में पड़े हैं तो इनमे से कोई एक आपके लुक को और भी ज्यादा शानदार बनाने में मदद करेगा।

BEST Men's Style Trends For 2020 | Men's Style Trends All Boys Should Do |  Trends For Young Boys | Z - YouTube

1- वैलेंटाइन डे के दिन अपनी परफेक्ट मैच को इंप्रेस करना है तो जरूरी है आपका लुक भी काफी कूल दिखे। अगर आप कंफ्यूज है कि क्या पहनें तो डेनिम शर्ट परफेक्ट च्वॉइस होगी। स्लिम फिट डेनिम की शर्ट आपके लुक को और भी ज्यादा हैंडसम बनाएगी। इस शर्ट को किसी ट्राउजर के साथ मैच कर पहनें। बस ये क्लासी लुक जरूर इंप्रेस करेगा।

2- अगर आप कैजुअल लुक पसंद करते हैं तो ब्लेजर भी ट्राई कर सकते हैं। ये सेमी कैजु्अल लुक आपकी लेडी लव को जरूर पसंद आएगी। डेट नाइट के लिए ब्लेजर आपके लुक में बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के चार्म जोड़ेगा। वहीं ध्यान रखें कि परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस के साथ ही सही परफ्यूम भी जरूरी है। हमेशा लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम का इस्तेमाल करें। जो आपके बॉडी पर टिका रहे।

3- अगर आप चाहते हैं कि सिंपल लुक के साथ ही गर्लफ्रेंड को इंप्रेस किया जाए। तो एक सिंपल सी क्रिस्प शर्ट को भी आप पहन सकते हैं। ये आपके ऊपर हमेशा जंचेगी। वहीं एक परपेक्ट शूज का पेयर भी बहुत जरूरी है। ये आपके लुक को कंप्लीट करने का काम करेगा।

4- जैकेट पहनकर बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के आप हैंडसम दिख सकते हैं। जैकेट सर्दी के मौसम में आपको गर्म रखने के साथ ही आपको कूल लुक भी देगा। तो इस बार बॉम्बर जैकेट के साथ खुद की पर्सनैलिटी के साथ चार्म जोड़ें।

तो इस तरह से आप अपने कपड़े चुनकर पहन सकते है और आप इससे काफी स्टाइलिश लगेंगे। और आप चाहे तो अपनी लेड़ी लव के पसंद के कपड़े भी पहन सकते है, जिससे आपको रिश्तें में और प्यार भी बढ़ेगा साथ ही सामने वालों को खुशी भी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments