नई दिल्ली। साड़ी ऐसा इंडियन वियर है। जिसे पहनकर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश एक साथ दिखा जा सकता है। ये बात फिल्मी हसीनाएं अच्छी तरह से जानती हैं। तभी तो मौका अगर सिजलिंग और खूबसूरत दिखने का हो तो ये ब्लैक साड़ी को चुनती हैं। कियारा आडवाणी. वाणी कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, परिणिती चोपड़ा से लेकर माधुरी दीक्षित तक ब्लैक साड़ी में स्टाइल दिखा चुकी हैं। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक फैंस को इंप्रेस कर लेता है।
कियारा आडवाणी- ब्लैक कलर की साड़ी में भी कियारा आडवाणी का अंदाज हर बार की तरह गॉर्जियस ही दिखा। शियर ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी को कियारा ने स्ट्रैपी स्लीव वाले स्केवअर नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसके साथ बालों को मेसी लो बन स्टाइल दिया गया था। जिसमे कियारा का लुक खूबसूरत दिख रहा था।
परिणिती चोपडा- ब्लैक कलर की साड़ी में परिणिती चोपडा का क्लासी लुक फैंस को जबरदस्त लगा था। वहीं इस लुक को आसानी से कॉपी भी किया जा सकता है। फुल स्लीव लैस वाले ब्लाउज के साथ सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी को परिणिती चोपड़ा ने पोकर स्ट्रेट बालों और स्मोकी आईज के साथ पेयर किया था। जो कि काफी इंप्रेसिव दिख रहा है।
माधुरी दीक्षित- माधुरी दीक्षित स्टाइल के मामले में हमेशा फैंस को इंप्रेस करती हैं। खासतौर पर बात जब साड़ी की हो तो। ब्लैक कलर की साड़ी को अलग अंदाज में कैरी करने के लिए माधुरी ने मैचिंग के क्रॉप ब्लेजर को चुना है। जिसकी गोल्डन एंब्रायडरी बेहद खूबसूरत लग रही है। और माधुरी ने इस साड़ी को वेवी कर्ली बालों के साथ पेयर किया है।