Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsसोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारत ने बड़ा सम्मान दिया

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारत ने बड़ा सम्मान दिया

नयी दिल्ली : तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को भारत ने किया सम्मानित 22 फरवरी   भारतीय गीतों के बोल गुनगुनाते हुए वीडियो बनाने के लिए मशहूर, तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया।तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त, बिनाया प्रधान ने सोमवार को ट्विटर पर पॉल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। तस्वीर में प्रधान भारतीय दूतावास कार्यालय में पॉल को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। किली पॉल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल उन्हें ” डांसर और कंटेंट क्रिएटर ” के रूप में डिस्क्राइब करती है. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां उनके सभी लोकप्रिय वीडियो पोस्ट किए गए हैं. खास बात यह है कि वह अपने पारंपरिक वेशभूषा में ही वीडियो पोस्ट करते हैं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ रही है. भारत के अलावा अन्य देशों में भी वे तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स भी दोनों भाई-बहन को फॉलो कर रहे हैं। किली पॉल पॉपुलर बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक के अलावा वीडियोज में अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाना बेहद पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स भी दोनों भाई-बहन को फॉलो कर रहे हैं। किली पॉल पॉपुलर बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक के अलावा वीडियोज में अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाना बेहद पसंद करते हैं।इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स भी दोनों भाई-बहन को फॉलो कर रहेहैं। किली पॉल पॉपुलर बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक के अलावा वीडियोज में अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाना बेहद पसंद करते हैं।

बिनाया प्रधान ने किली पॉल के साथ की फोटोज शेयर कर लिखा, “आज तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में एक विशेष अतिथि आए। फेमस तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने ढेर सारे वीडियोज में कई बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक करके भारत में लाखों लोगों के दिल जीते हैं।” बिनाया ने दो फोटोज शेयर की हैं, पहली में वे किली को सम्मानित करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में बिनाया, किली पॉल और एक अन्य अधिकारी बैठकर बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  पॉल ने भी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments