Home Blog Page 695

एन. रघुरामन का कॉलम:हम समाज की खामोश चीखें सुनने के लिए खुद को कब प्रशिक्षित करेंगे?

“मां, मां तुम कहां हो? मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं मां, जल्दी आओ प्लीज, मां प्लीज आओ ना… मुझे पता है कि तुमने इन नौ महीनों में मेरी कितनी देखभाल की है, मुझे पता है कि तुम मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करती हो। तुमने मुझे इन दिनों कितनी कहानियां सुनाईं और मुझे बताया कि तुम कितनी खूबसूरत दुनिया में रह रही हो और मुझे उस खूबसूरत दुनिया का सामना करने के लिए तैयार किया, जिसमें मैं प्रवेश करने जा रहा हूं। मां, प्लीज मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं मां, जल्दी आओ… मुझे पता है मां, तुम मुझे बचाने आओगी, मां।’ आप सोच रहे होंगे कि यह सब किसने और किससे कहा है? जानने के लिए आगे पढ़ें! मुम्बई के कामा एंड एलब्लेस अस्पताल में अपनी नाइट शिफ्ट में एक मरीज को देखने के दौरान स्टाफ नर्स अंजलि कुलथे ने एक छोटा-सा धमाका सुना। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के उस बड़े अस्पताल के पीछे की तरफ की खिड़की से बाहर झांका। उन्होंने देखा कि दो लोग पीछे के बंद गेट से कूदे, परिसर में प्रवेश किया और दो गार्डों को गोली मार दी। प्रवेश द्वार पर खून से लथपथ दो बेजान शवों को देखकर अंजलि घबरा गईं, वे तेजी से भागीं और प्रसव-पूर्व देखभाल वार्ड के भारी दोहरे दरवाजे बंद कर दिए। दोनों आतंकवादी- अजमल कसाब और उसका लंबा साथी अबू इस्माइल- उस मंजिल पर तेजी से चढ़ रहे थे, जहां वे थीं। वे जल्दी से सभी गर्भवती महिलाओं और उनके कुछ परिजनों को वार्ड के दूर के छोर पर एक छोटी-सी पेंट्री में ले गईं। इस्माइल ने खिड़की से उनकी दिशा में दो गोलियां चलाईं। एक गोली दीवार से टकराकर एक आया के हाथ में जा लगी, जिससे उन्हें बहुत खून बहने लगा। अंजलि और दूसरे स्टाफ सदस्य उनका इलाज करते रहे और घंटों चुपचाप खड़े रहे, जब तक कि बाहर का शोर शांत नहीं हो गया। जैसे ही उन्हें उम्मीद हुई कि अब संकट टल गया होगा, वार्ड में एक महिला को प्रसव-पीड़ा शुरू हो गई। अगर देरी होती तो दो जानें खतरे में पड़ सकती थीं। अंजलि ने उनकी मदद के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने का फैसला किया। तब तक दोनों हथियारबंद आतंकवादियों ने छत पर फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया था और कई डॉक्टरों को बंधक बना लिया था। लेकिन अंजलि और कुछ समर्पित स्टाफ-सदस्य- अपने स्वयं के जीवन के अनिश्चय में होने के बावजूद- दूसरी मंजिल पर एक शांत प्रसव कक्ष में सिर्फ एक ट्यूबलाइट की रोशनी में एक नई जिंदगी को दुनिया में ला रहे थे। अंजलि, मरीज का हाथ पकड़े हुए, उस अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के बारे में सोचते हुए, सीढ़ी की दीवार के साथ-साथ ऊपर जाती हैं। और आखिरकार वह महिला डॉक्टरों की मदद से अपने बच्चे को सुरक्षित रूप से जन्म देने में सक्षम हो जाती है। आप सोच सकते हैं कि ऊपर लिखे शब्द उस बच्चे ने कहे होंगे, जो आज 16 साल का है। हो सकता है। क्योंकि सभी बच्चे अपनी मां से चुपचाप बातें करते हैं और मांओं को भगवान ने उन अनकही बातों को सुनने की क्षमता दी है। इस साधारण विचार ने मुझे एक घंटे तक रुलाया। जानते हैं क्यों? क्योंकि मैंने कल्पना की कि ये शब्द उन बच्चों के भी हो सकते हैं, जो दुर्भाग्य से इस शुक्रवार रात 10.30 बजे झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) वार्ड में लगी भीषण आग में जलने और दम घुटने से मारे गए। ​हालांकि बड़ी संख्या में बच्चों की जान बचा ली गई। लेकिन अगर अस्पताल के कर्मचारियों की इस बात की कोई आपातकालीन ड्रिल होती कि अस्पताल का हर कर्मचारी- चाहे वह किसी भी विभाग का क्यों न हो- मदद की जरूरत वाले बच्चों और बुजुर्गों की किस तरह से मदद करेगा, तो यह अनहोनी टाली जा सकती थी। फंडा यह है कि ऐसी बहुत-सी समस्याएं रोजाना चुपचाप चीखती रहती हैं। अगर हम खुद को उन खामोश चीखों को सुनने के लिए प्रशिक्षित नहीं करते हैं, तो हमारी सारी तरक्की बेकार है।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की चिनगारी से 10 नवजात जिंदा जले; राहुल बोले- मोदी को भूलने की बीमारी; दिल्ली के स्कूलों में मास्क जरूरी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर झांसी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में 10 नवजात की मौत से जुड़ी रही। एक खबर राहुल गांधी के चुनावी बयान की रही। वहीं दिल्ली के स्कूलों में सभी स्टूडेंट्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में चिनगारी से 10 नवजात जिंदा जले, प्रशासन ने इनके फोटो जारी किए झांसी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी थी। शुक्रवार रात हादसे 10 बच्चों की मौत हुई थी, 39 को बचाया गया। लेकिन 8 बच्चों की जानकारी नहीं है। वार्ड बॉय ने आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर चलाया, लेकिन ये 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था। शनिवार को IB की टीम जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची। 10 में से 7 बच्चों की शिनाख्त हुई: 10 में से 7 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। 3 की शिनाख्त की जा रही है। 16 बच्चों को मेडिकल कॉलेज की अलग यूनिट में भर्ती किया गया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। 7 बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 8 बच्चों का पता नहीं चल पा रहा है। परिजन ने कहा कि ये भी SNCU में भर्ती थे। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। 10 मौतों की वजह: बच्चों को SNCU में रखा गया था। इसके दो पार्ट थे, अंदर की तरफ क्रिटिकल केयर यूनिट थी। यहीं पर सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। क्योंकि एंट्री और एग्जिट का एक ही रास्ता था, जिसमें धुआं भर गया था। हॉस्पिटल का फायर अलार्म नहीं नहीं बजा। परिजन का आरोप है कि बच्चों को पैरामेडिकल स्टाफ ने बचाया ही नहीं, वह भाग गए। मेडिकल स्टाफ इस हादसे में जले नहीं, सभी सुरक्षित हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. राहुल बोले- मोदी को बाइडेन की तरह भूलने की बीमारी, भाषण देते वक्त भूल जाते हैं कि क्या कहना है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की। राहुल ने कहा, ‘आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें बोल रहे हैं, जो हम बोल रहे हैं। शायद मोदी जी को मेमोरी लॉस हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते वक्त भूल जाते थे। बोलना कुछ होता था और बोल कुछ और देते थे। फिर पीछे से उन्हें बताया जाता था कि ये नहीं बोलना है।’ महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। कांग्रेस महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में सबसे ज्यादा 103 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। MVA में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP शरद शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. ICC ने चैंपियंस-ट्रॉफी टूर से PoK के 3 शहर हटाए, 15-26 जनवरी तक भारत में रहेगी ट्रॉफी
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का शेड्यूल जारी किया है। इसमें PoK के शहरों के नाम नहीं हैं। पाकिस्तान के 7 शहरों के अलावा ट्रॉफी 7 देशों में जाएगी। यह ट्रॉफी 15 से 26 जनवरी तक भारत में रहेगी। टूर्नामेंट फरवरी 2025 से पाकिस्तान में खेला जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. इंफाल में विधायकों के घर तोड़फोड़-आगजनी; 7 जिलों में इंटरनेट बैन, 5 में कर्फ्यू मणिपुर में 15 नवंबर को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में मिले थे। इसके बाद कई जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में 6 विधायकों के घर पर पथराव और आगजनी की। मणिपुर के 7 जिलों में इंटरनेट बैन और 5 जिलों में कर्फ्यू है। 11 नवंबर को 6 लोग अगवा हुए थे: 11 नवंबर को वर्दी पहने हथियारबंद उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका पुलिस स्टेशन और CRPF चौकी पर हमला किया था। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए। इस दौरान पुलिस स्टेशन स्थित राहत शिविर से 6 लोगों को अगवा कर लिया गया गया। 15 नवंबर को मिले तीनों शव इन लापता हुए लोगों के बताए जा रहे हैं। उधर, जिरीबाम में 10 उग्रवादियों के परिजन उनके शवों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. दिल्ली में AQI-440 पार: स्कूलों में मास्क पहनना जरूरी, सरकारी ऑफिस की टाइमिंग बदली
दिल्ली में प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में आ चुका है, 39 से ज्यादा जगहों पर एयक क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400+ दर्ज किया गया। छठी से 12वीं तक के स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। 5वीं क्लास तक के स्कूल पहले से ही ऑनलाइन मोड में चल रहे हैं। लोग निजी वाहन न चलाएं, इसके लिए बस-मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं। ₹5.85 करोड़ का जुर्माना लगाया: ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत शनिवार को ₹5.85 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक है। राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए GRAP को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। इसके तहत, अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. टायसन के मैच से नेटफ्लिक्स 6 घंटे ठप, 19 साल बाद रिंग में उतरे, 31 साल छोटे खिलाड़ी से हारे दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट मुक्केबाज माइक टायसन ने 31 साल छोटे 27 साल के अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल से मुकाबला किया। टायसन 19 साल बाद रिंग में उतरे थे। जैक ने टायसन को 78-74 से हरा दिया। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर हुई, लेकिन इतने ज्यादा यूजर्स स्ट्रीमिंग से जुड़े कि सर्विस 6 घंटे ठप हो गई। अमेरिका और भारत में 1 लाख से ज्यादा यूजर्स को नेटफ्लिक्स चलाने में दिक्कत हुई। जैक को ₹338, टायसन को ₹169 करोड़ मिले: मैच की टोटल प्राइज मनी 60 मिलियन डॉलर यानी 506 करोड़ रुपए थी। मुकाबला जीतने वाले जैक पॉल को 40 मिलियन यानी करीब 338 करोड़ रुपए और माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 169 करोड़ रुपए मिले।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को मैसेज भेजा, कहा- ट्रम्प की हत्या का कोई इरादा नहीं
ईरान ने अमेरिका को एक मैसेज भेजकर साफ कर किया है कि उसका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का कोई इरादा नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अक्टूबर में थर्ड पार्टी के जरिए अमेरिका को यह मैसेज भेजा था। यह मैसेज ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का है। क्यों ट्रम्प को मारना चाहता था ईरान: रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका से मिली चेतावनी देने के बाद यह मैसेज भेजा। दरअसल, बाइडेन प्रशासन ने सितंबर में चेतावनी दी थी कि अगर ट्रम्प की हत्या की कोशिश होती है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। ईरान, ट्रम्प की हत्या करके 2020 के ड्रोन हमले का बदला लेना चाहता है। दरअसल, 2020 में अमेरिका ने सीरिया में ड्रोन हमले के जरिए ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। यह हमला ट्रम्प के निर्देश पर हुआ था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… 13 साल के वैभव IPL ऑक्शन में, सचिन से भी कम उम्र में रणजी में किया था डेब्यू बिहार के समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी इस बार IPL ऑक्शन में शामिल होंगे। वैभव रणजी, हेमन और कूच बिहार ट्रॉफी खेल चुके हैं। वैभव ने बिहार और मुंबई के बीच रणजी में डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 12 साल 9 महीने थी। सचिन तेंदुलकर ने 15 साल, 7 महीने की उम्र में रणजी में डेब्यू किया था।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। धनु राशि के लोगों को अचानक रुका पैसा मिल सकता है, जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:नाइजीरिया में डॉक्टर ने सबसे बड़ी‎ 10,814 वर्ग फीट की ड्राइंग बनाई‎, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

नाइजीरिया के डॉक्टर फोला डेविड टोलाराम ने 10,814.5 वर्ग फुट‎की ड्राइंग बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम किया है। इस ड्राइंग का ‎शीर्षक अनेकता की एकता है। इसमें नाइजीरिया का नक्शा और उसमें देश‎ की अलग-अलग संस्कृति काे दर्शाया गया है। 31 साल के टोलाराम ने 5 हजार सीटों वाले स्टेडियम में ये ड्राइंग बनाई। इसे बनाने के‎लिए उन्होंने बड़े कैनवास पर वाटरप्रूफ मार्करों का उपयोग किया।‎ आज की अन्य बड़ी खबरें… चीन में छात्र ने भीड़ पर चाकू से हमला किया, 8 की मौत और 17 घायल चीन के वूशी शहर में 21 साल के छात्र ने शनिवार शाम को लोगों की भीड़ पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हैं। इससे पहले हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें 35 लोगों की मौत हुई थी और 43 लोग घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें …

दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा:ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा

दिल्ली में शनिवार देर रात प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा 783 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शाहदरा में AQI 682 दर्ज हुआ। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत पहले दिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान काटे। एक ही दिन में 5.85 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। दिल्ली के सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य जैसे हरियाणा, यूपी और राजस्थान जानबूझकर BS-IV डीजल बसें दिल्ली भेज रहे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। भाजपा शासित राज्य नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में AQI 1600 तक पहुंच गया है, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 24 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली में प्रदूषण की 6 तस्वीरें स्कूलों में 6th क्लास से मास्क अनिवार्य
प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। दिल्ली के सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने लोगों से निजी वाहन न चलाने की अपील की है। इसके लिए 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें और मेट्रो के 60 और फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि लोग प्राइवेट व्हीकल का कम इस्तेमाल करें। एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने पर भी रोक लगा दी है। दिल्ली-NCR में तोड़फोड़ पर रोक, डीजल गाड़ियों पर पाबंदी दिल्ली में प्रदूषण की 2 सैटेलाइट इमेज अमेरिकी साइंटिस्ट हीरेन जेठवा ने 14 नवंबर को दिल्ली की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं। इसमें दिल्ली में घना स्मॉग दिखाई दे रहा है। हीरेन अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एरोसोल रिमोट सेंसिंग साइंटिस्ट हैं। हीरेन की फोटोज NASA ने भी शेयर की हैं। आगे क्या: UP, पंजाब, हिमाचल में रहेगा बहुत घना कोहरा
पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट है। UP और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने का अनुमान है। दिल्ली में प्रदूषण से निपटने ग्रेडेड एक्शन प्लान लागू
राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रदूषण के स्तर को 4 कैटेगरी में बांटकर देखा गया है। हर स्तर के लिए लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी GRAP कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है और प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है। दिल्ली सरकार ने कहा था- प्रतिबंध नहीं लगाएंगे
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार सुबह ही कहा था, ‘GRAP-3 के प्रतिबंध लागू नहीं किए जाएंगे।’ इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी सरकार की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण की स्थिति दिल्ली के आसपास के इलाकों से भी बदतर हो गई है। राजपथ जैसे इलाकों में भी AQI 450 से ज्यादा है। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोग चाहते हैं कि गोपाल राय अपना पद छोड़ दें। इस पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी में 35% योगदान भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR में आने वाले जिलों का है। दिल्ली में 14 अक्टूबर को GRAP-1 लागू किया गया था
दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 200 पार होने के बाद 14 अक्टूबर को दिल्ली NCR में GRAP-1 लागू कर दिया गया था। इसके तहत होटलों और रेस्तरां में कोयला और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर बैन है। कमीशन ऑफ एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने एजेंसियों को पुराने पेट्रोल और डीजल गाड़ियों (BS -III पेट्रोल और BS-IV डीजल) के संचालन पर सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। आयोग ने एजेंसियों से सड़क बनाने, रेनोवेशन प्रोजेक्ट और मेन्टेनेन्स एक्टिविटीज में एंटी-स्मॉग गन, पानी का छिड़काव और डस्ट रिपेलेंट तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी कहा है। ​​​​​​AQI क्या है और इसका हाई लेवल खतरा क्यों
AQI एक तरह का थर्मामीटर है। बस ये तापमान की जगह प्रदूषण मापने का काम करता है। इस पैमाने के जरिए हवा में मौजूद CO (कार्बन डाइऑक्साइड ), OZONE, (ओजोन) NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड) , PM 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) और PM 10 पोल्यूटेंट्स की मात्रा चेक की जाती है और उसे शून्य से लेकर 500 तक रीडिंग में दर्शाया जाता है। हवा में पॉल्यूटेंट्स की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, AQI का स्तर उतना ज्यादा होगा। और जितना ज्यादा AQI, उतनी खतरनाक हवा। वैसे तो 200 से 300 के बीच AQI भी खराब माना जाता है, लेकिन अभी हालात ये हैं कि राजस्थान, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ये 300 के ऊपर जा चुका है। ये बढ़ता AQI सिर्फ एक नंबर नहीं है। ये आने वाली बीमारियों के खतरे का संकेत भी है। क्या होता है PM, कैसे नापा जाता है
PM का अर्थ होता है पर्टिकुलेट मैटर। हवा में जो बेहद छोटे कण यानी पर्टिकुलेट मैटर की पहचान उनके आकार से होती है। 2.5 उसी पर्टिकुलेट मैटर का साइज है, जिसे माइक्रोन में मापा जाता है। इसका मुख्य कारण धुआं है, जहां भी कुछ जलाया जा रहा है तो समझ लीजिए कि वहां से PM2.5 का प्रोडक्शन हो रहा है। इंसान के सिर के बाल की अगले सिरे की साइज 50 से 60 माइक्रोन के बीच होता है। ये उससे भी छोटे 2.5 के होते हैं। मतलब साफ है कि इन्हें खुली आंखों से भी नहीं देखा जा सकता। एयर क्वालिटी अच्छी है या नहीं, ये मापने के लिए PM2.5 और PM10 का लेवल देखा जाता है। हवा में PM2.5 की संख्या 60 और PM10 की संख्या 100 से कम है, मतलब एयर क्वालिटी ठीक है। गैसोलीन, ऑयल, डीजल और लकड़ी जलाने से सबसे ज्यादा PM2.5 पैदा होते हैं। दावा- दिल्ली में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित NDTV के मुताबिक, प्राइवेट एजेंसी लोकल सर्कल के सर्वे में दावा किया गया कि दिल्ली-NCR में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं। 1 नवंबर को जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली-NCR में 62% परिवारों में से कम से कम 1 सदस्य की आंखों में जलन है। 46% फैमिली में किसी न किसी मेंबर को जुकाम या सांस लेने में तकलीफ (नेजल कंजेशन) और 31% परिवार में एक सदस्य अस्थमा की परेशानी है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों की मौसम की खबरें… बिहार: 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पटना एयरपोर्ट से 12 जोड़ी फ्लाइट लेट बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। एक से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ेगी, 2 डिग्री पारा गिरेगा; ​​​​उत्तरी हिस्से में कोहरा, सर्द हवाओं का भी असर मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में ठंड का असर बढ़ेगा। यहां रात का टेम्प्रेचर 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, ग्वालियर, भिंड में मध्यम कोहरा रहेगा। ऐसा मौसम 20 नवंबर तक रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 17 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, अंबाला सबसे ठंडा, मुरथल सबसे प्रदूषित, AQI 451 के पार हरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिसार, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 18 जिलों में धुंध का अलर्ट, चंडीगढ़ रेड जोन में, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI सबसे अधिक पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन का तापमान सामान्य से अधिक ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये बदलाव जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

कंगना बोलीं- राहुल को भाषण के लिए पर्ची लगती है:पीएम बिना पेपर देखे घंटेभर बोल सकते हैं; राहुल ने कहा था- मोदी को मेमोरी लॉस

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने शनिवार को राहुल गांधी के भाषण का जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। लेकिन हमारे देश का विपक्ष इसे उपलब्धि की तरह नहीं देखता है। विपक्षी नेता पीएम मोदी की उपलब्धियों से जलते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिना पेपर देखे एक घंटे तक भाषण दे सकते हैं, जबकि राहुल को भाषण देने के लिए एक-एक मिनट पर पर्ची चाहिए होती है। वे बिना पर्ची के बात नहीं कर सकते हैं। और वो कह रहे हैं कि पीएम को मेमोरी लॉस हुआ है। राहुल को तहजीब सीखनी चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की थी। राहुल ने कहा- ‘मोदी जी की याददाश्त कमजोर हो रही है, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी भूलने की बीमारी है।’ राहुल ने कहा कि मेरी बहन ने मुझे बताया कि आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें बोल रहे हैं, जो हम बोल रहे हैं। शायद मोदी जी को मेमोरी लॉस हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते वक्त भूल जाते थे। बोलना कुछ होता था और बोल कुछ और देते थे। फिर पीछे से उन्हें बताया जाता था कि ये नहीं बोलना है। राहुल बोले- पीएम हमारे भाषणों की बातें दोहरा रहे
राहुल ने कहा कि मैं हर भाषण में संविधान की कॉपी लेकर चल रहा हूं, इसे दिखा रहा हूं, एक साल से कह रहा हूं कि भाजपा इस पर आक्रमण कर रही है। मोदी जी को पता लगा कि लोगों को गुस्सा आ रहा है तो मोदी जी कहने लगे हैं कि राहुल गांधी संविधान पर हमला कर रहे हैं। मैं हर भाषण में कहता हूं कि 50% आरक्षण की दीवार को गिराकर हम दायरा बड़ा कर देंगे। लोकसभा में मैंने मोदी जी के सामने ये कहा कि 50% आरक्षण की दीवार जिसे आप नहीं तोड़ना चाह रहे हो, उसे हम लोकसभा में तोड़कर दिखाएंगे, लेकिन उनको मेमोरी लॉस हो गया। वो कहते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ है। अगली मीटिंग में कहेंगे कि राहुल गांधी जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। जबकि मैंने उनके सामने कहा है कि मोदी जी जातीय जनगणना कराइए। देश को पता लगना चाहिए कि कितने दलित हैं, कितने आदिवासी है और कितने पिछड़े वर्ग के लोग हैं। देश को पता लगना चाहिए कि इनकी भागीदारी कितनी है। प्रियंका शिर्डी में बोलीं- NDA के झूठ से जनता परेशान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को महाराष्ट्र के शिर्डी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये उमड़ता जनसैलाब गवाही दे रहा है कि महाराष्ट्र की जनता NDA सरकार के झूठ और जुमलों से परेशान हो चुकी है। हम इस अहंकारी सरकार को सत्ता से बाहर कर यहां महाविकास अघाड़ी की जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं। BJP के लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस प्रदेश में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाई? संविधान कहता है कि जनता के हाथों में सबसे बड़ी शक्ति उनका वोट है और जनता अपने वोट के द्वारा अपनी सरकार चुनेगी, लेकिन यहां क्या हुआ? प्रियंका के भाषण की प्रमुख बातें… 1. भाजपा ने डरा-धमकाकर महाराष्ट्र की सरकार चोरी की
पहले जनता ने सरकार चुनी और फिर पैसों के दम पर, डराकर-धमकाकर, एजेंसियों का इस्तेमाल कर यहां की सरकार चोरी की गई। यहां की सरकार चोरी करके नरेंद्र मोदी, BJP ने महाराष्ट्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है। 2. मोदी जी ने अरबपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का नहीं करते
BJP सरकार की नीतियों ने किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की कर्जमाफी की बात पर कहते हैं कि ‘पैसा नहीं है’। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है। 3. महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेशों में भेजा गया
महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेश में क्यों भेजा गया। यहां 2 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं गया। नौजवान बेरोजगार हैं, अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, उन्हें जवाब कौन देगा? नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए। लाखों नौकरियां खत्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं। 4. मोदी सरकार में देश में महंगाई बढ़ी
नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, ‘आज मोदी है’। सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है, 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए। आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया। प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी… ‘आज मोदी है’। ———————————– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फडणवीस बोले-अजित पवार दशकों तक हिंदू विरोधियों के साथ रहे:’बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे में कुछ भी गलत नहीं, उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगेगा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे का महायुति और भाजपा में हो रहे विरोध पर कहा- मुझे योगी जी के नारे में कुछ भी गलत नहीं लगता। इस देश का इतिहास देख लीजिए, जब-जब इस देश को जातियों, प्रांतों और समुदायों में बांटा गया, यह देश गुलाम हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें… नागपुर में कन्हैया कुमार बोले- धर्म सब मिलकर बचाएंगे:ऐसा नहीं होगा कि हम धर्म बचाएं और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टग्राम रील्स बनाएं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा न कि हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाएंगीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मिजोरम सरकार ने मणिपुर हिंसा पर दुख जताया:कहा- केंद्र हिंसा रोकने के लिए कदम उठाए; मणिपुर में 3 शव मिले, 7 जिलों में इंटरनेट बैन

मिजोरम सरकार ने मणिपुर में हुई हालिया हिंसा पर दुख जताया है। सरकार ने केंद्र और मणिपुर सरकार से अपील की है कि वे हिंसा को रोकने और शांति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। मिजोरम के गृह विभाग ने मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने मिजोरम के लोगों से कहा है कि वे कोई ऐसा काम न करें, जिससे यहां तनाव बढ़े। हिंसा की वजह से मणिपुर के करीब 7,800 लोग मिजोरम में शरण ले चुके हैं। ये लोग कुकी-जो समुदाय से हैं, जिनका मिजोरम के मिजो समुदाय से गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। दरअसल, मणिपुर में शुक्रवार को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में बहते मिले थे। इसके बाद से राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब हिंसक हो गया है। मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में आठ विधायकों के घर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां पथराव और आगजनी की। इंफाल में टायर जलाकर सड़कों को ब्लॉक किया। 7 जिलों में इंटरनेट बैन, 5 में कर्फ्यू
विरोध प्रदर्शन के चलते मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। जबकि सात जिलों में शनिवार शाम 5:15 बजे से दो दिन के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया है। ये जिले हैं- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर। दरअसल, 11 नवंबर को वर्दी पहने हथियारबंद उग्रवादियों ने बोरोब्रेका थाना परिसर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए थे। इस दौरान जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका थाना परिसर स्थित राहत शिविर से 6 लोगों को अगवा किया गया था। शुक्रवार को मिले तीन शव इन लापता हुए लोगों के बताए जा रहे हैं। इंफाल में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… इन विधायकों के घर पर हुआ हमला… 1. राजकुमार इमो सिंह, सागोलबंद विधानसभा 2. सपम कुंजकेश्वर, पटसोई विधानसभा 3. सपम निशीकांत, केशमथॉन्ग विधानसभा 4. थांगजम अरुणकुमार, वांगखेई विधानसभा 5. सागोलशेम केबी देवी, नाओरिया पखांगलाकपा विधानसभा 6. ख्वैरखपम रघुमनि सिंह, उरिपोक विधानसभा 7. एसी लोकन, वांगकोई विधानसभा 8. करम श्याम, लांगथाबल विधानसभा इनके अलावा राज्य कैबिनेट मंत्री सपम रंजन और थोंगम बिस्वजीत सिंह के घरों पर भी हमला हुआ। मैतेई संस्था ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
मैतेई समुदाय की संस्था कॉर्डेनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने शनिवार से अनश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। संस्था के अध्यक्ष खुराइजाम अथौबा ने बताया कि वेस्ट इंफाल जिले के इमा कीथल बाजार में यह हड़ताल की जाएगी। यह एशिया का सबसे बड़ा महिला संचालित बाजार है। असम में कुकी उग्रवादियों के शवों को लेकर कुकी समुदाय का प्रदर्शन
शनिवार सुबह असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SMCH) के बाहर पुलिस और कुकी समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 उग्रवादियों के परिजन उनके शव मांगने के लिए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। असम पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि शव मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे, लेकिन परिजन शव वहीं सौंपे जाने की मांग करते हुए पत्थरबाजी पर उतर आए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए और परिजन मणिपुर पुलिस से शव लेने पर सहमत हुए। इसके बाद शवों को मणिपुर के चुराचांदपुर एयरलिफ्ट किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… कुकी संगठन बोले- मरने वाले उग्रवादी नहीं, वॉलिंटियर्स थे
कुकी समुदाय से जुड़े लोग मुठभेड़ में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को चुराचांदपुर में सैंकड़ों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मुठभेड़ की न्यायिक जांच हो। कुकी संगठनों ने दावा किया है कि मरने वाले उग्रवादी नहीं थे। सभी कुकी गांव के वॉलिंटियर्स थे। साथ ही कहा था कि CRPF को मंगलवार को हुई घटना को ध्यान में रखते हुए अपना कैंप नहीं छोड़ना चाहिए। संगठनों के इस दावे को आईजीपी ऑपरेशन आईके मुइवा खारिज किया। उन्होंने कहा कि मारे गए सभी लोगों के पास एडवांस हथियार थे। ये सभी यहां उपद्रव मचाने आए थे। इससे साबित होता है कि वे सभी उग्रवादी ही थे। उन्होंने कुकी समुदाय की CRPF पर गई टिप्पणी पर कहा- पुलिस और सुरक्षाबल भारत सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। वे हमेशा अलग-अलग एजेंसियों के मार्गदर्शन में काम करते हैं। पुलिस और सीआरपीएफ जैसी सुरक्षा एजेंसियां ​​अपने कर्तव्य के मुताबिक काम करना जारी रखेंगी। उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन-CRPF कैंप पर हमला किया था
जिरिबाम जिले के जकुराडोर करोंग इलाके में मौजूद बोरोबेकेरा पुलिस स्टेशन पर 11 नवंबर को कुकी उग्रवादियों दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हमला किया था। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया था। पुलिस स्टेशन के नजदीक ही मणिपुर हिंसा में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर है। यहां रह रहे लोग कुकी उग्रवादियों के निशाने पर बने हुए हैं। शिविर पर पहले भी हमले हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक उग्रवादी सैनिकों जैसी वर्दी पहने थे। इनके पास से 3 AK राइफल, 4 SLR , 2 इंसास राइफल, एक RPG, 1 पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने बताया था कि पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद उग्रवादी वहां से एक किलोमीटर दूर छोटी सी बस्ती की ओर भागे थे। वहां घरों-दुकानों में आग भी लगाई थी। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों पर गोलियां बरसाई थीं। किसान की हुई थी हत्या
11 नवंबर को ही मणिपुर के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन इलाके में खेतों में काम कर रहे किसानों पर उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी की थी, जिसमें एक किसान की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि इस इलाके में उग्रवादी पहाड़ी से निचले इलाकों में फायरिंग करते हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनाया जा रहा है। हमलों के कारण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। इंफाल में 3 दिन में भारी गोला-बारूद जब्त
असम राइफल्स ने बताया था कि मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कई हथियार, गोला-बारूद और IED जब्त हुआ। 9 नवंबर को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की जॉइंट टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोम्फई गांव के जंगलों से एक.303 राइफल, दो 9 एमएम पिस्टल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक.22 राइफल, गोला-बारूद और सामान जब्त किया था। इसके अलावा एस चौंगौबंग और कांगपोकपी जिले के माओहिंग में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक प्वाइंट 303 राइफल, 2 एसबीबीएल बंदूकें, दो 0.22 पिस्तौल, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, ग्रेनेड, गोला-बारूद जब्त किए गए थे। 10 नवंबर असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और बीएसएफ की जॉइंट टीम ने काकचिंग जिले के उतांगपोकपी के एरिया में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। इसमें एक 0.22 राइफल, गोला-बारूद और सामान शामिल था। 9-10 नवंबर: महिला की हत्या, पहाड़ी से गोलीबारी
इंफाल पूर्वी जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में 10 नवंबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। 9 नवंबर को बिष्णुपुर जिले के सैटन में उग्रवादियों ने 34 साल की महिला की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त महिला खेत में काम कर रही थी। उग्रवादियों ने पहाड़ी से निचले इलाकों में गोलीबारी की थी। 8 नवंबर: उग्रवादियों ने फूंक डाले 6 घर, 1 महिला की मौत
8 नवंबर को जिरीबाम जिले के जैरावन गांव में हथियारबंद उग्रवादियों ने 6 घर जला दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हमलावरों ने फायरिंग भी की थी। घटना में एक महिला की मौत हुई थी। मृतक महिला की पहचान जोसंगकिम हमार (31) के रूप में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर मैतेई समुदाय के थे। घटना के बाद कई लोग घर से भाग गए। 7 नवंबर को रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया
7 नवंबर को हमार जनजाति की एक महिला को संदिग्ध उग्रवादियों ने मार डाला था। उन्होंने जिरीबाम में घरों को भी आग लगा दी। पुलिस केस में उसके पति ने आरोप लगाया कि उसे जिंदा जलाने से पहले उसके साथ रेप किया गया था। एक दिन बाद, मैतेई समुदाय की एक महिला की संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने गोली मार दी थी। मणिपुर में हिंसा को लगभग 500 दिन हुए
कुकी-मैतेई के बीच चल रही हिंसा को लगभग 500 दिन हो गए। इस दौरान 237 मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। करीब 11 हजार FIR दर्ज की गईं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया। इस दौरान महिलाओं की न्यूड परेड, गैंगरेप, जिंदा जलाने और गला काटने जैसी घटनाएं हुईं। अब भी मणिपुर दो हिस्सों में बंटा हैं। पहाड़ी जिलों में कुकी हैं और मैदानी जिलों में मैतेई। दोनों के बीच सरहदें खिचीं हैं, जिन्हें पार करने का मतलब है मौत। स्कूल- मोबाइल इंटरनेट बंद किए गए। मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 10 सितंबर को 5 दिन के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया था। हालांकि 12 सितंबर को ब्रॉडबेन्ड इंटरनेट से बैन हटा लिया गया था। 4 पॉइंट्स में समझिए मणिपुर हिंसा की वजह…
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए। मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया। नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा। सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं। ——————————————- मणिपुर में हिंसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मणिपुर के 6 इलाकों में AFSPA फिर से लागू मणिपुर के 5 जिलों के 6 थानों में फिर से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (AFSPA) लागू कर दिया गया है। यह 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि इन इलाकों में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते फैसला लिया गया। AFSPA लागू होने से सेना और अर्ध-सैनिक बल इन इलाकों में कभी भी किसी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें …

बेंगलुरु में पिता ने 14 साल के बेटे की हत्या:बैट से पीटा, सिर दीवार में मारा; कहा- तुम जियो या मरो, मुझे फर्क नहीं पड़ता

बेंगलुरु में एक शख्स ने अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। पहले उसने बेटे को क्रिकेट बैट से पीटा और फिर उसका सिर दीवार में दे मारा। बेटे को मारते हुए उसने कहा कि तुम जियो या मरो, मुझे फर्क नहीं पड़ता। रवि कुमार नाम का यह शख्स अपने बेटे के मोबाइल एडिक्शन और पढ़ाई में कम इंटरेस्ट को लेकर परेशान था। इस बात को लेकर उसकी बेटे से बहस हुई, जिसके बाद उसने बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पिता और परिवार के बाकी लोगों ने इस मर्डर को छिपाने की भी कोशिश की। वे लोग बिना किसी को पता चले लड़के का अंतिम संस्कार करने वाले थे। उन्होंने चिता भी सजा ली थी, लेकिन पड़ोसियों के सूचना देने पर ऐन मौके पर पुलिस वहां पहुंच गई और लड़के के शव को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम में खुलासा- 6 घंटे दर्द से तड़पता रहा लड़का
NDTV के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि लड़के के सिर और शरीर पर कई घाव थे। इससे साफ हुआ कि मौत से पहले उसे बेरहमी से मारा गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि रवि कुमार नौवीं क्लास में पढ़ने वाले अपने बेटे तेजस का मन पढ़ाई में न लगने से नाराज था। हत्या वाले दिन मोबाइल फोन रिपेयर कराने की बात पर उसकी बेटे से बहस हो गई, जिसके बाद उसने आपा खो दिया। उसने क्रिकेट बैट उठाकर बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बेटे को पकड़कर उसका सिर दीवार में मार दिया। ऐसा करते हुए उसने कहा- तुम जियो या मरो मुझे फर्क नहीं पड़ता। चोट लगने से लड़का जमीन पर गिर गया और दर्द से कराहने लगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच उसकी हालत खराब होती गई, लेकिन उसे कोई अस्पताल नहीं ले गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्डर के बाद पिता ने खून के दाग साफ किए, बैट छिपाया
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) लोकेश बी ने बताया कि आरोपी पिता ने इस मर्डर को छिपाने के लिए लड़के की बॉडी से खून के धब्बे साफ किए और बैट छिपा दिया। उसने बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी की। वह सबूत मिटाकर इस हत्या को सामान्य मौत की तरह पेश करना चाहता था। ————————– बेंगलुरु में क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बेंगलुरु हत्याकांड, संदिग्ध आरोपी बंगाल में छिपा हुआ:महिला झारखंड की, बेंगलुरु में अकेले किराये से रहती थी; 30 टुकड़ों में मिली थी बॉडी बेंगलुरु में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा केस सामने आया है। 20 सितंबर को यहां किराए के घर में रहने वाली 29 साल की महिला महालक्ष्मी की लाश मिली। उसके शव के 30 से अधिक टुकड़े करके फ्रिज में रखे गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की, उसकी दोस्त को मार डाला:बेंगलुरु के PG में घुसकर चाकू से 20 वार किए, फिर गला रेता; आरोपी भोपाल से गिरफ्तार बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार-गुरुवार को रेगुलर मामलों की सुनवाई नहीं:इनकी जगह ट्रांसफर याचिका, बेल केस और दूसरे मामले लिस्ट होंगे; CJI खन्ना ने नियम बदले

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को मामलों की सुनवाई को लेकर नया सर्कुलर जारी किया गया। इसके मुताबिक बुधवार और गुरुवार को रेगुलर सुनवाई वाले मामले लिस्ट नहीं किए जाएंगे। सर्कुलर में कहा गया कि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ट्रांसफर याचिकाओं, बेल के मामलों और दूसरे केस को लिस्ट किया जाएगा। रेगुलर सुनवाई वाले मामले लिस्ट नहीं होंगे। वहीं, स्पेशल बेंच या पार्ट हियर्ड मैटर (आंशिक सुनवाई) वाले मामले चाहे वो मिसलेनियस हों या रेगुलर, जिन्हें मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लिस्ट करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे मामलों को लंच के बाद के सेशन या कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के निर्देश के मुताबिक लिस्ट किया जाएगा। वर्तमान प्रैक्टिस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में नए मामले सोमवार और शुक्रवार को लिस्ट किए जाते हैं। इन्हें मिसलेनियस डे भी कहा जाता है। मंगलवार-गुरुवार को रेगुलर सुनवाई के लिए तय किया गया है, जहां मामलों की अंतिम सुनवाई होती है। बदला गया सुप्रीम कोर्ट का रोस्टर रिस्टम
11 नवंबर को पद संभालने के बाद CJI खन्ना ने मामलों की सुनवाई को लेकर बनाए जाने वाले रोस्टर में बदलाव किया था। फैसला लिया गया कि CJI और दो सीनियर जजों की अध्यक्षता वाली पहली तीन बेंच लेटर पिटीशन और जनहित याचिकाओं (PIL) की सुनवाई करेंगी। केस अलॉटमेंट के नए रोस्टर के तहत सुप्रीम कोर्ट को लिखे लेटर पर आधारित याचिकाओं और PIL की सुनवाई CJI खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेंगी। पूर्व CJI यूयू ललित सभी 16 बेंच को जनहित याचिकाएं सुनवाई के लिए अलॉट कर रहे थे। हालांकि उनके उत्तराधिकारी रहे CJI चंद्रचूड़ ने इस प्रथा को बंद कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें… CJI खन्ना बोले- तत्काल लिस्टिंग-सुनवाई मौखिक नहीं होगी
सुप्रीम कोर्ट में वकील अब किसी मामले की तत्काल लिस्टिंग और सुनवाई ओरली (मौखिक) नहीं करा सकेंगे। नए CJI संजीव खन्ना ने 12 नवंबर को कहा था कि वकीलों से इसके लिए ईमेल या रिटन लेटर भेजा होगा। CJI ने ज्यूडिशियल रिफोर्म के लिए सिटिजन सेंट्रिक एजेंडे की रूपरेखा तैयार की है। CJI खन्ना ने कहा था कि तत्काल सुनवाई के लिए अब तक वकील सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच के सामने मौखिक अपील कर रहे हैं, यह अब नहीं होगा। वकीलों को ईमेल भेजकर या पत्र देकर यह बताना होगा कि केस की अर्जेंट लिस्टिंग और हियरिंग क्यों जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया:13 रन से जीत दर्ज की, स्पेंसर जॉनसन को 5 विकेट; सीरीज में 2-0 से आगे

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टी-20 में 13 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। हारिस रऊफ को 4 विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने 52 रन की पारी खेली। इरफान खान ने 37 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन के पांच विकेट के दम पर कंगारुओं ने यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हार मिली थी। फैक्ट- 4 विकेट लेने वाले हारिस रऊफ की ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी रही। इंग्लिश शून्य पर आउट, रऊफ को 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जैक फ्रेजर के रूप में गिरा जो 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जोश इंग्लिश खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इन दोनों को हारिस रऊफ ने आउट किया। कंगारू टीम को तीसरा झटका अब्बास अफरीदी ने दिया और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को 32 रन पर बोल्ड आउट कर दिया। मार्कस स्टोइनिस इस मैच में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने 21 रन की पारी खेली। उन्हें सुफियान मुकीम ने आउट कर दिया। टिम डेविड को हारिस रऊफ ने 18 रन पर आउट कर दिया। जेवियर बार्टलेट 5 रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं सुफियान मुकीम को दो सफलता मिली। बाबर ने 3 रन बनाए, उस्मान की फिफ्टी पाकिस्तान के लिए इस मैच में रिजवान के साथ बाबर ओपन करने आए। लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा और वो 3 रन बनाकर आउट हो गए। साहिबजादा फरहान 5 रन के स्कोर पर आउट गए। कप्तान रिजवान 16 रन और आगा सलमान शून्य के स्कोर पर स्पेंसर जॉनसन के एक ही ओवर में आउट हुए। उस्मान खान ने 38 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी में 4 चौके और 1 सिक्स लगाया। अब्बास अफरीदी 4 रन बनाकर आउट हुए। जंपा ने शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को एक ही ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट किया। इरफान खान ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 28 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम। ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिश (विकेट कीपर/कप्तान),मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा और स्पेंसर जॉनसन।

सिंघम टीम पर टिप्पणी के बाद भूषण कुमार का यू-टर्न:कहा- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, अजय-रोहित से अच्छे रिश्ते हैं

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में सिंघम अगेन की टीम को लेकर एक टिप्पणी की थी और आरोप लगाया था कि स्क्रीन शेयरिंग के दौरान भूल भुलैया 3 के साथ नाइंसाफी हुई थी। हालांकि, अब भूषण कुमार ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। उनका कहना था कि दोनों ही फिल्मों के रिलीज के दौरान थिएटरों ने स्क्रीन शेयरिंग में सही समर्थन नहीं दिया। भूषण ने यह भी स्पष्ट किया कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। भूषण कुमार का बयान
कनेक्ट सिने के साथ हालिया बातचीत में भूषण कुमार ने कहा था, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज से पहले स्क्रीन बराबर बांटने को लेकर मेरी सिंघम अगेन की टीम से बहस हुई थी। मेरा मानना था कि ये दोनों ही फिल्में बड़ी हैं, इसलिए दोनों को बराबर स्क्रीन मिलनी चाहिए। मैं इस मामले में निष्पक्षता चाहता था, लेकिन कुछ पर्सनल इंटरेस्ट्स के चलते ऐसा नहीं हो पाया। इसे लेकर सिंघम अगेन की टीम ने अनफेयर किया। हालांकि, मैं थिएटर चेन को दोष नहीं देना चाहता, क्योंकि वे दूसरी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर थे और उनके कुछ मुद्दे थे। इसके बाद भी उन्होंने हमें सपोर्ट किया। सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक पर टी-सीरीज ने लगाया था स्ट्राइक
बता दें, यूट्यूब पर सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, तो कुछ ही देर बाद टी-सीरीज ने उस वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक लगा दी थी। दावा था कि इस सॉन्ग पर 2011 की मूल सिंघम फिल्म की थीम के कुछ तत्व शामिल हैं, जिनके राइट्स उनके पास हैं। इसके बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी को सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टाइटल ट्रैक को हटाना पड़ा था। गाने की फिर से एडिटिंग करनी पड़ी और इसे फिर से दोबारा यूट्यूब पर अपलोड करना पड़ा। ——————-
इससे जुड़ी खबर पढ़ें
​​​​​​​1. भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा:अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘भुल भूलैया-3 के साथ नाइंसाफी हुई’ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का क्लेश अजय देवगन की सिंघम अगेन से हुआ था। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब हाल ही में टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंघम अगेन की टीम को अनफेयर बताया। पूरी खबर पढ़ें…