Friday, March 29, 2024
HomeIndian Newsलो जी ALia के प्यार में तो एक्टर से फोटोग्राफर तक बन...

लो जी ALia के प्यार में तो एक्टर से फोटोग्राफर तक बन गए Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को जब आलिया भट्ट (ALia Bhatt) से प्यार हुआ तो फिर क्या सारा काम छोड़ कर फोटोग्राफर बनने पर उतर आए रणबीर कपूर। दरअसल इस बात की जानकारी खुद आलिया ने ही फैंस को दी है। खैर इस नए साल रणबीर और आलिया भट्ट ने अपना नया साल मनाने अफ्रीका में एडवेंचर ट्रिप पर गए हैं। यहां का मजा लेने के साथ साथ ही आलिया के लिए रणबीर कपूर एक्टर से फोटोग्राफर भी बन गए।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Holding Hands At Award Night Is Ishq Wala Love

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया ने अपनी इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह का नाम न लेते हुए ही उनके लिए कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने रणबीर सिंह की का नाम न लेते हुए कैप्शन में लिखा, “अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए”। आलिया और रणबीर दोनों एक साथ ट्रिप पर गए हैं। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना बेहद आसान है कि उनकी ये तस्वीरें रणबीर कपूर ने ही क्लिक की हैं।

आलिया भट्ट

इस तस्वीर में आलिया मुस्कुराती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं। इसमें उनका एक चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है। प्रशंसक भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रेमी के पास प्रेमिका के लिए स्पेशल फोटोग्राफी कौशल रहता है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने भी लिखा, “कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है”! इसी तरह से फैंस दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं।

आलिया ने कुछ दिन पहले ही पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वे नए साल पर रणबीर के साथ अफ्रिका में छुट्टियां मना रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी ट्रीप की तस्वीरें भी शेयर की थीं और अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया था। रणबीर और आलिया क्यूट कपल गोल्स देते हैं, । इन दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है।

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय आलिया अपनी आगामी फिल्म RRR को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments