Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsस्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने दुनिया को कहा अलविदा, देश में दो...

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar ने दुनिया को कहा अलविदा, देश में दो दिन का होगा राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली। भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए काफी दुख देने वाली खबर है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नही रही। भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। सेलेब्स से लेकर राजनेताओं तक हर कोई लगा जी के लिए सोशल मीडिया के जारिए से अपना दुख जाहिर कर रहा है।

Lata Mangeshkar health update: गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में थोड़ा  सुधार - Desh ki Aawaz

गौरतलब है कि वह पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उनका इलाज किया जा रहा था। खबरों की माने तो लता जी को कोरोना हुआ था लेकिन कोरोना से जंग जीत चुकी थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

स्वर कोकिला के निधन से पूरा देश गमगीन है। लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखा जाएगा। 12 बजे से 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत में है मामूली सुधार, अभी  भी हैं ICU में Lata Mangeshkar Health Update: There is slight improvement  in the condition of Lata Mangeshkar, still

जाहिर है कि लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय गायिका होने के साथ सबसे आदरणीय गायिका भी थीं। लता जी ने संगीत की दुनिया को छह दशक तक अपने सुरों से नवाजा। उनकी आवाज का जादू जहां सरहद पर खड़े जवान में जोश की लहर को दौड़ा देता है, तो वहीं उनके गाने सुनकर लोगों की आंख में आंसू भी आ जाते हैं।

लता जी 50 से 60 के दशक में गाए उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं उनकी आवाज का जादू ही है कि उन्हें स्वर कोकिला भी कहा गया। हालांकि भारत की महान गायिका बनने के बाद भी लता जी को एक बात का दुख हमेशा रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments