Friday, May 17, 2024
HomeFashion & Lifestyleनिर्गुण्डी क्या है? जानिए इसके फायदे!

निर्गुण्डी क्या है? जानिए इसके फायदे!

सामान्य तौर पर हमारे वैदिक विज्ञान में कई प्रकार की औषधियों का वर्णन किया गया है!आयुर्वेद में कहा है – निर्ग़ुंडति शरीरं रक्षति रोगेभ्य तस्माद् निर्गुण्डी अर्थात् जो शरीर की रोगों से रक्षा करें, वह निर्गुण्डी कहलाती है। इसके झाड़ स्वयं पैदा होते हैं और सभी जगह पाए जाते हैं। इसके पत्तों को मसलने पर उनमें से एक विशिष्ट प्रकार की दुर्गन्ध आती है। यह बूटी वात व्याधियों के लिए एक प्रसिद्ध औषधि है। यह समस्त भारत में 1500 मी की ऊँचाई पर एवं हिमालय के बाहरी इलाकों में पाई जाती है। सफेल, नीले और काले रंग के भिन्न – भिन्न फूलों वाली इसकी कई जातियाँ होती हैं, किन्तु नीला और सफेद, इसके दो मुख्य भेद हैं।

आयुर्वेद में निर्गुण्डी

भावप्रकाश में नील पुष्पी को ही निर्गुण्डी कहा है। चरक संहिता में सिन्दुवार की गणना विषघ्न रूप में और निर्गुण्डी की गणना कृमिघ्न दशेमानि में की गयी है। सुश्रुत ने सुरसादिगण में सुरसी (श्वेत निर्गुण्डी) और निर्गुण्डी (नीलपुष्पा) की गणना की है। जिस निर्गुण्डी के बीजों को रेणुका बीज कहा गया है!

गुण-कर्म एवं प्रभाव

निर्गुण्डी कफ और वात को नष्ट करता है और दर्द को कम करता है। इसको त्वचा के ऊपर लेप लगाने से सूजन कम करता है, घाव को ठीक करता है, घाव भरता है, और बैक्टीरिया यादि कीड़ों को नष्ट करता है। खाए जाने पर यह भूख बढ़ाता है, भोजन को पचाता है, यकृत यानी लीवर को ठीक करता है। यह कुष्ठ रोग तथा कीड़ों को नष्ट करता है, सूजन समाप्त करता है और पेशाब बढ़ाता है। स्त्रियों में मासिक आर्तव की वृद्ध करता है। यह ताकत बढ़ाने वाला, रसायन, आँखों के लिए लाभकारी, सूखी खाँसी ठीक करने वाला, खुजली तथा बुखार विशेषकर टायफायड बुखार को ठीक करने वाला है। कानों का बहना रोकता है। इसका फूल, फल और जड़ आदि पांचों अंगों में भी यही गुण होते हैं। फूलों में उलटी रोकने का भी गुण होता है।

इसके फायदे

निर्गुण्डी फल का 2 – 4 ग्राम चूर्ण को दिन में दो-तीन बार शहद के साथ सेवन करने से सरदर्द ठीक होता है। निर्गुण्डी के पत्तों को पीसकर सर में लेप करने से सरदर्द शांत होता है। निर्गुण्डी, सेंधा नमक, सोंठ, देवदारु, पीपर, सरसों तथा आक के बीज को ठंडे जल के साथ पीसकर गोली बना लें तथा इस गोली को जल में घिसकर मस्तक पर लेप करने से सरदर्द का शमन होता है।निर्गुण्डी पत्तों के स्वरस में पकाए तेल को 1 – 2 बूंद कान में डालने से कान का बहना बंद होता है।निर्गुण्डी के पत्तों को पानी में उबाल कर उस पानी से कुल्ला करने से गले का दर्द ठीक होता है और मुँह के छालों में भी लाभ होता है। निर्गुण्डी तेल को मुंह, जीभ तथा होठों में लगाने से तथा हल्के गर्म पानी में इस तेल को मिलाकर मुख में रख कर कुल्ला करने से मुँह के छाले, गले का दर्द, टांसिल एवं फटे होंठों में लाभ होता है। इसकी जड़ को जल से पीस-छानकर 1 – 2 बूँद स्वरस नाक में डालने से गंडमाला यानी गले में गांठों का रोग ठीक होता है।

10 मि.ली. निर्गुण्डी पत्तों के स्वरस में 2 दाने काली मिर्च और अजवायन चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से पाचन-शक्ति बढ़ती है, पेटदर्द ठीक होता है और पेट में भरी गैस निकलती है।विषम ज्वर यानी टायफायड में यदि रोगी की तिल्ली और लीवर बढ़ गए हो तो दो ग्राम निर्गुण्डी के पत्तों के चूर्ण में एक ग्राम हरड़ तथा 10 मि.ली. गोमूत्र मिलाकर लेने से लाभ होता है। दो ग्राम निर्गुण्डी चूर्ण में काली कुटकी व 5 ग्राम रसोत मिलाकर सुबह-शाम लेना चाहिए।

दो ग्राम निर्गुण्डी बीज चूर्ण का सेवन सुबह – शाम करने से मासिक – विकारों में लाभ होता है। निर्गुण्डी को पीसकर नाभि, बस्ति प्रदेश और योनि पर लेप करने से प्रसव सुखपूर्वक हो जाता है।सूजाक की प्रथम अवस्था में निर्गुण्डी के पत्तों का काढ़ा बहुत फायदेमन्द है। जिस रोगी का पेशाब बंद हो गया हो, वह 20 ग्राम निर्गुण्डी को 400 मि.ली. पानी में उबालकर एक चौथाई शेष रहने तक काढ़ा बना ले। इस काढ़े को 10-20 मि.ली. दिन में तीन बार पिलाने से पेशाब आने लगता है!

40 ग्राम निर्गुण्डी और 20 ग्राम सोंठ को एक साथ पीसकर आठ खुराक बना लें। एक खुराक रोज दूध के साथ सेवन करने से मनुष्य की काम शक्ति बढ़ती है। निर्गुण्डी मूल को घिसकर शिश्न पर लेप करने से उसका ढीलापन दूर होता है।पाँच ग्राम निर्गुण्डी चूर्ण या पत्तों का काढ़ा बना लें। इसकी 20 मि.ली. की मात्रा दिन में तीन बार पिलाने से साइटिका का दर्द दूर होता है। 10-12 ग्राम निर्गुण्डी की जड़ के चूर्ण को तिल तैल के साथ सेवन करने से सभी प्रकार के गठिया रोगों में लाभ होता है। 5-10 मि.ली. निर्गुण्डी स्वरस में समान मात्रा में एरण्ड तेल (कैस्टर आइल) मिलाकर सेवन करने से वातविकार के कारण होने वाले कमरदर्द में आराम होता है। निर्गुण्डी के पत्तों से पकाए तेल की मालिश करने से तथा हल्का गर्म करके तेल लगाकर कपड़ा बाँधने से भी सभी प्रकार के गठिया के दर्दों में अत्यन्त लाभ होता है।

धतूरा, एरंड मूल, संभालू, पुनर्नवा, सहजन की छाल तथा सरसों इन्हें एक साथ मिला कर लेप करने से पुराने से पुराने हाथीपाँव में भी लाभ होता है।10 – 20 मिली निर्गुण्डी पत्तों का स्वरस सुबह-शाम पिलाने और फफोलों पर पत्तों की सेंक करने से नारू रोग में ठीक होता है। निर्गुण्डी की जड़ और पत्तों से पकाए तेल को लगाने से पुराने घाव, खुजली,एक्जीमा आदि चर्म रोग ठीक होते हैं। बराबर मात्रा में निर्गुण्डी के पत्ते, काकमाची तथा शिरीष के फूल को कुचल लें, उसमें घृत मिला कर लेप करें। चर्म रोग कफज विसर्प में काफी लाभ होता है। दाद से प्रभावित स्थान पर निर्गुण्डी पत्तों को घिस कर फिर निर्गुण्डी स्वरस में मिलाकर लेप करने से शीघ्र लाभ होता है। निर्गुण्डी की जड़ एवं पत्तों के स्वरस से पकाए हुए तिल तेल को पीने और उसकी मालिश आदि करने से नासूर, कुष्ठ, गठिया के दर्द, एक्जीमा आदि ठीक होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments