Tuesday, April 30, 2024
HomeEnvironmentआखिर देश भर में कैसा है मौसम का मिजाज ?

आखिर देश भर में कैसा है मौसम का मिजाज ?

आज हम आपको देश भर में मौसम का मिजाज बताने जा रहे हैं! पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू- कश्मीर के साथ ही लद्दाख में तेजी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी आंधी- तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसका असर दिल्ली में आज दोपहर से ही दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से दिख रही खिली धूप आज दोपहर बाद अचानक बादलों के पीछे छिप गई है। बता दें कि मौसम का ये लुका छुपी का खेल उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक चल रहा है।  मौसम विभाग बीते कुछ दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बता रहा है और आज राजधानी के मौसम ने अपना रंग भी दिखाना शुरू कर दिया है। आज दोपहर बाद से अचानक ही तेज चमक रहे सूरज देव बादलों में जाकर छिप गए। जिसके कारण इस वक्त दिल्ली के कई इलाकों में हल्के बादल छा गए हैं। आज के दिन के लिए मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आज यानी 25 फरवरी रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद मौसम विभाग की भविष्यवाणी सत्य होती दिख रही है। वहीं मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। ऐसे में रात तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी पड़ सकती है। जिसके कारण तापमान में कमी आएगी। वहीं अगर अगले दो दिन के मौसम की बात करें तो राजधानी में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी पड़ सकती है। हालांकि मौसम के इस फेरबदल से दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आएगी।

जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बारिश का ही बना रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां मंगलवार से खराब मौसम की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि 28 फरवरी से 3 मार्च तक ज्यादा बारिश की संभावना है। आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5, गुलमर्ग में माइनस 10 और पहलगाम में माइनस 6 डिग्री रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.2, कारगिल में माइनस 18.1 और द्रास में माइनस 17.4 डिग्री रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.9, कटरा में 5.5, बटोटे में माइनस 0.5, भद्रवाह में माइनस 1.2 और बनिहाल में माइनस 1.4 डिग्री रहा।

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। जिसके कारण शहर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं भी चलीं। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।मौसम विभाग कार्यालय ने 26, 27 और 29 फरवरी के अलावा एक मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में इन तीन दिनों में ताजा बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके कारण अभी कंपकपाने वाली ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी यानी सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग- अलग हिस्सों में मौसम काफी बिगड़ सकता है। IMD ने इन राज्यों में तेज आंधी- तूफान, बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तो शनिवार से ही मौसम बिगड़ा हुआ है और वहां पर ओले गिरे हैं। बता दें कि दिल्ली के फरवरी माह की शुरूआत ही बारिश से हुई लेकिन बाद में मौसम शुष्क ही रहा। अब 19 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। कमजोर पड़ रहे ठंड के तेवर भी थोड़ा बढ़ सकते हैं। आईएमडी ने 19 फरवरी शाम से ही मौसम बदलाव के संकेत दिए हैं। दिल्लीवालों को बारिश के साथ आंधी देखने को मिलेगी। इससे ठंड भी बढ़ेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। हवाओं की गति इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। 20 और 21 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। मौसम 22 फरवरी के बाद ही साफ होगा।

18 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। 19 फरवरी को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। 20 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। 21 फरवरी को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 22 और 23 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24-25 तो न्यूनतनम 9 डिग्री तक जाएगा। दिल्ली में बारिश और आंधी के बाद पहाड़ी राज्यों का भी मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 21 फरवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में पर्यटकों के लिए ये तीन दिन अनुकूल हो सकते हैं। पंजाब-हरियाणा 19 से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी-पश्चिमी यूपी और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments