Home Blog Page 983

आखिर कैसा है सोनिया गांधी का राजनीतिक जीवन?

आज हम आपको सोनिया गांधी का राजनीतिक जीवन बताने जा रहे हैं! कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेकर राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचने का फैसला किया है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी। उन्होंने जयपुर जाकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के समापन भाषण में किसी का नाम लिए बिना कहा भी- कुछ लोग तो चुनाव लड़ने का माद्दा भी खो चुके हैं। आज जब सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है तो लगता है कि पीएम मोदी का निशाना संभवतः सोनिया ही थीं। सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर हमेशा बहस का विषय रहेगा। उन्हें कांग्रेस पार्टी को उबारने का श्रेय मिला तो पुत्र मोह में इसे डूबता छोड़ने का भी आरोप भी। सोनिया पर राजनीतिक शुचिता को भी मलिन करने के आरोप लगे जब सीताराम केसरी के साथ कांग्रेसियों ने ही दुर्व्यवहार किया और जब प्रधानमंत्री रहे पीवी नरिसम्हा राव के 2004 में निधन के बाद शव को कांग्रेस मुख्यालय में नहीं रखने दिया गया। वक्त-वक्त की बात है। एक वक्त था जब सोनिया गांधी पर्दे के पीछे से देश की सरकार चला रही थीं और एक वक्त अब है जब उनका साम्राज्य बिखर चुका है। नौबत यह आ गई है कि अब उन्होंने चुनावी राजनीति से तौबा कर लिया है। 78 वर्षीय सोनिया गांधी ने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे। इटली में एक सामान्य परिवार में पैदा हुईं सोनिया को 1968 में राजीव गांधी से शादी के बाद भारत आना पड़ा। वो यहां शासक परिवार के घर की बहु बनीं। लेकिन अगले तीन दशक में उन्हें पहले अपनी सास इंदिरा गांधी और फिर पति राजीव गांधी को खोने की भारी विपदाओं का सामना करना पड़ा।

1984 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो गई तो उनके पुत्र राजीव गांधी को अचानक राजनीति में आना पड़ा। वो देश के प्रधानमंत्री बन गए। सोनिया तब सहमी थीं। वो अपनी सास की दिनदाहड़े हत्या के बाद अपने पति को राजनीति में नहीं आने देना चाहती थीं। लेकिन नियती देखिए, 1991 में सोनिया का डर सही हो गया और राजीव गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु की एक रैली में आत्मघाती हमले के शिकार हो गए। वक्त की सुई फिर वहीं आ टिकी थी जब इंदिरा की हत्या के बाद राजीव के राजनीति को लेकर उहापोह का दौर था। सोनिया ने कभी पति राजीव को जो सलाह दी थी, खुद के लिए वही मौका आया तो अड़ी रहीं।

लेकिन वो कहते हैं ना, कई बार इंसान खुद को सोचा नहीं कर पाता है, परिस्थितियां उससे कुछ और ही करवा लेती हैं। सीताराम केसरी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी कमजोर होने लगी तो सोनिया गांधी पर कमान संभालने का दबाव बढ़ने लगा। आखिरकार छह साल बाद सोनिया को अपने फैसले से डिगना पड़ा। उन्होंने 1997 में कांग्रेस जॉइन करके राजनीति में पदार्पण कर ही लिया। अगले ही वर्ष 1998 में उन्हें कांग्रेस की कमान भी सौंप दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी पार्टी को संगठित करना जो नेताओं के बीच आंतरिक कलह के कारण लगातार कमजोर पड़ रही थी। सीताराम केसरी के दौर में एक कहावत मशहूर हो गई थी- ना खाता ना बही, केसरी जो कहें वही सही।

सोनिया ने कांग्रेस पद संभाला तो अगले ही वर्ष लोकसभा के चुनाव हो गए। 1999 के आम चुनाव में सोनिया ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और कर्नाटक की बेल्लारी सीट से पहली बार चुनावी किस्मत आजमाई। उन्हें दोनों जगहों पर सफलता मिली और 13वीं लोकसभा में वो पहली बार संसद पहुंच गईं। बेल्लारी में उन्होंने बीजेपी की धाकड़ नेता सुषमा स्वराज को हराया था। हालांकि, उन्होंने यह सीट छोड़ दी और अमेठी का प्रतिनिधित्व करती रहीं। बाद में इन्हीं सुषमा स्वराज ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री से रोकने के लिए एक बड़ा संकल्प लिया। इसकी कहानी आगे।

सोनिया की व्यक्ति सफलता के बाद बारी थी कांग्रेस पार्टी की चमक वापस लाने की। 2004 के लोकसभा चुनावों में यह लक्ष्य भी हासिल हो गया। कांग्रेस पार्टी 2004 को लोकसभा चुनावों में 145 सीटें पाकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई। सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने पहली बार गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने का फैसला किया। सोनिया प्रधानमंत्री बनने वाली थीं, लेकिन न केवल विरोधी बीजेपी बल्कि कांग्रेस के अंदर से भी उनके विदेशी मूल के होने का मुद्दा आसमान छू गया। सुषमा स्वराज ने ऐलान कर दिया कि अगर सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनीं तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगी। उधर, शरद पवार, पीए संगमा और तारीक अनवर ने 1999 में ही कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बना ली थी। उन्होंने भी सोनिया के विदेशी मूल के होने को ही अपने विरोध का आधार बनाया था। यह अलग बात है कि एनसीपी पिछले कई वर्षों से उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।

2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन बना तो सोनिया उसकी चेयरपर्सन चुनी गईं। वो इस बार उत्तर प्रदेश की रायबरेली से जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। सोनिया ने विरोध को देखते हुए खुद पीएम पद नहीं लेकर मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बना दिया था। तब नीतिगत मामलों में मनमोहन सरकार को निर्देशित करने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) का गठन किया गया और इसकी अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी। आज भी दावा किया जाता है कि दरअसल 2004 से 2014 तक के मनमोहन सिंह सरकार के दो कार्यकाल की असली प्रधानमंत्री तो सोनिया गांधी ही थीं। दावा किया जाता है कि सोनिया ने पर्दे के पीछे से देश का शासन चलाया और सारी जिम्मेदारियों से मुक्त रहीं। यूपीए सरकार में जो भी घपले-घोटाले हुए, उन सबके लिए मनमोहन सिंह के नेृत्व को अक्षम बताया गया और सोनिया सारे फैसले लेकर भी पाक साफ रहीं।

एनएसी चेयरमैन के बतौर सोनिया गांधी पर पर्दे के पीछे से शासन चलाने के आरोप तो लगे ही, एक जबर्दस्त विवाद एनएसी की तरफ से तैयार एक कानूनी मसौदे पर हुआ। सोनिया ने दूसरी बार एनएसी चेयरमैन का पद संभाला तो सांप्रदायिक हिंसा विधेयक, 2011 का ड्राफ्ट तैयार हुआ। आरोप है कि इस मसौदे में दंगों का प्राथमिक दोषी हिंदुओं को मानने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, एनएसी ने सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून जैसे कई अच्छे फैसले भी लिए। कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई, लेकिन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव जीतती रहीं। सोनिया ने गांधी परिवार के इस गढ़ से 2009, 20014 और 2019 का चुनाव जीता। उनका आखिरी लोकसभा चुनाव इस मायने में बहुत खास रहा कि वो उत्तर प्रदेश से चुनकर आने वाली कांग्रेस पार्टी की अकेली लोकसभा सांसद थीं। यहां तक कि परंपरागत अमेठी सीट पर राहुल गांधी को बीजेपी नेता स्मृति इरानी से हार का मुंह देखना पड़ा। अब सोनिया के राज्यसभा का रुख करने के बाद बड़ा सवाल पैदा हो गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में खाता भी खुल पाएगा?

क्या अपनों से ही मुसीबत में घिर जाएंगे अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव अब अपनों से ही मुसीबत में घिर सकते हैं! उत्तर प्रदेश की सिराथु से विधायक पल्लवी पटेल नाराज हैं। अखिलेश यादव जिस पीडीए यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वोट बैंक के सहारे लोकसभा चुनाव की बैतरणी पार करने की कोशिश में हैं, उसी पर सवाल खड़े कर रही हैं। उनका आक्रोश बच्चन- रंजन (जया बच्चन और आलोक रंजन) पर भड़का हुआ है। सवाल कर रही हैं कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में पीडीए कहां है? वहीं, राजनीति के माहिर खिलाड़ी स्वामी प्रसाद मौर्य का आक्रोश भी सामने आया है। स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इसके बाद भी उनके विवादित बयानों से हमेशा पार्टी किनारा करती रही है। ऐसे में वे सवाल कर रहे हैं कि दलित- पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे जिस प्रकार की रणनीति पर काम कर रहे हैं, उस पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं, राज्यसभा चुनाव के समय में उनके इस्तीफे को भी इससे जोड़ा जा रहा है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य को राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान नहीं देखा गया। इसके बाद से ही सवाल उठ रहा था कि कहीं वे नाराज तो नहीं चल रहे हैं? भारतीय जनता पार्टी ने यूपी से 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए सात सीटों पर उम्मीवारों की घोषणा की थी। हालांकि, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई। सूत्रों के हवाले से खबर आई कि तीन उम्मीदवारों के नाम का चयन कर लिया गया है। सोमवार को इस प्रकार की सुगबुगाहट हुई। पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें कोई जानकारी दी जाएगी। लेकिन, मीडिया में तीन उम्मीदवारों के नाम सामने के अगले ही दिन अखिलेश यादव, शिवपाल यादव के नेतृत्व में जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन ने निर्वाची अधिकारी कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल कर दिया। इस प्रकार की कार्रवाई के बाद दो बड़ी राजनीतिक घटनाएं घटी है। पहले तो अखिलेश यादव के करीबी माने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद पल्लवी पटेल का बागी रुख सामने आ गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नाराजगी का कारण राष्ट्रीय महासचिव पद के अधिकारों को लेकर जताया है। उनके बयानों को निजी बताए जाने पर वे आहत दिख रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के स्तर पर उनका पक्ष न लिए जाने को लेकर भी उनकी नाराजगी सामने आई है। स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि दलित, पिछड़ा और आदिवासी समाज को सपा से जोड़ने में वे कामयाब रहे हैं। उनको साथ लाने और सपा के वोट बैंक में इजाफे के लिए दिया गया बयान निजी कैसे हो सकता है? हालांकि, महासचिव के अधिकार और निजी बयान बताए जाने के मसले पुराने हैं। अचानक इस्तीफा क्यों? इस पर राजनीतिक विश्लेषकों की राय अलग ही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य नाराजगी का कारण दिखा कुछ रहे हैं और असली कारण कुछ और ही है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयानों से अपनी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य की राह में रोड़े अटका दिए हैं। सपा ने पहले ही बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि संघमित्रा को सपा पीडीए पॉलिटिक्स के तहत राज्यसभा भेज सकती है। लेकिन, सपा ने राज्यसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को पूछा तक नहीं। ऐसे में वे खुद को राष्ट्रीय महासचिव के पद से खुद को अलग करते दिख रहे हैं। यह स्थिति अखिलेश यादव के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

पार्टी के पद पर रहते हुए वे अपनी बेटी के लिए अब बड़े स्तर पर प्रयास करते नहीं दिख पाते। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से स्वामी प्रसाद मौर्य के हटने के बाद बदायूं से धर्मेंद्र यादव के खिलाफ एक बार फिर भाजपा संघमित्रा मौर्य को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य भी बेटी के समर्थन में वोटरों को एकजुट कर सकते हैं। पद पर न रहने के कारण उनकी प्रतिबद्धता भी उस स्तर की नहीं रहेगी। साथ ही, अखिलेश तक उन्होंने इस्तीफे से एक बड़ा संदेश पहुंचा दिया है। साथ ही, संदेश उस वर्ग तक भी पहुंचा दिया है, जो स्वामी प्रसाद मौर्य के आसरे समाजवादी पार्टी से जुड़ता दिख रहा था।

पल्लवी पटेल किस प्रकार से अखिलेश यादव का नुकसान पहुंचा सकती हैं? यह सवाल इस समय राजनीतिक महकमे में खूब उछल रहा है। दरअसल, अपना दल कमेराबादी को पूर्वांचल के एक बड़े इलाके में सोनेलाल पटेल और कृष्णा पटेल के प्रति सहानुभूति रखने वाले एक वर्ग के बीच जगह बनाता देखा जा सकता है। अपना दल सोनेलाल से अलग राय रखनेवाला वर्ग इससे जुड़ता दिखता है। पिछड़ों की राजनीति करने वाली पल्लवी पटेल ने यूपी के डिप्टी सीएम और भाजपा में पिछड़ा वर्ग का चेहरा रहे केशव प्रसाद मौर्य को सिराथु से हराया है। अब वे नाराज हैं। इसका सीधा संदेश पिछड़ा और कमेरा वर्ग में जाएगा कि सपा इस वर्ग की बात भी नहीं सुन रही है।

अखिलेश यादव जिस पीडीए की बात कर रहे हैं, जब राज्यसभा चुनाव हुआ तो उसके उम्मीदवारों की सूची में यह गायब दिखा। वहीं, भाजपा ने अगड़े- पिछड़े सबको राज्यसभा चुनाव में साधा है। ऐसे में भले ही पल्लवी पटेल अपने स्तर से सपा को बड़ा डेंट न दें, लेकिन वे पार्टी के भीतर बगावत की आवाज जरूर बन गई हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश को अपने दम पर लोकसभा चुनाव 2024 में उतरना है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में पार्टी 5 सीटों पर अटकी है। इस बार कांग्रेस और बसपा की कमजोरी उजागर होने के बाद भी सपा अपनी स्थिति और समीकरण को अपने नेताओं के बीच ही स्थापित करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ऐसे में मुश्किलें कम नहीं हो पा रही है।

राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं पीएम मोदी?

आज हम आपको बताएंगे कि राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के जरिए पीएम मोदी क्या संदेश देना चाहते हैं! भारतीय जनता पार्टी ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है उसे देखकर लगता है कि पार्टी ने इस चुनाव के जरिए लोकसभा चुनाव पर भी फोकस किया है। राज्यसभा लिस्ट के लिए पार्टी की ओर से काफी होमवर्क किया गया है। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत दूसरे राज्यों की लिस्ट में सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं को मौका दिया गया है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद जिस पैटर्न पर चुनाव हुए उसमें एक बात ऐसी है कि सिर्फ पार्टी के उन बड़े नेताओं को ही राज्यसभा टिकट नहीं मिलेगा जो लोकसभा चुनाव हार गए हैं। पिछले कुछ राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में कई बार तो ऐसे नाम सामने आए जिसको लोग घंटों इंटरनेट पर सर्च करते रहे। इस बार भी जो लिस्ट सामने आई है उससे एक बात क्लियर है कि पार्टी अपने कई नेताओं को इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। इनमें कुछ बड़े नेता हैं जिनको लेकर कहा जा रहा था कि उन्हें राज्यसभा का टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके साथ ही कांग्रेस को भी कमजोर करने की कोशिश पूरी तरह से की गई है। ऐसा लगता है कि जिला और मंडल स्तर तक राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी पहुंच रही है। पार्टी के कुछ ऐसे नेताओं पर भी दांव लगाया है जो विधानसभा का चुनाव भी नहीं लड़े हैं। कुछ ऐसे नेता हैं जो विधानसभा का चुनाव भी हार चुके हैं। यूपी से अमरपाल मौर्य, संगीत बलवंत, साधना सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अमरपाल मौर्य रायबरेली के ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए। संगीता बलवंत गाजीपुर से विधायक रह चुकी हैं लेकिन पिछला चुनाव हार गईं थीं। साधना सिंह जिला उद्योग व्यापार मंडल चंदौली की अध्यक्ष हैं। बिहार से राज्यसभा सीट के लिए धर्मशीला गुप्ता को चुना गया है। उन्होंने कहा कि वह बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम में व्यस्त थीं तभी उन्हें फोन पर इसकी जानकारी मिली। शुरू में उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है और कॉल काट दिया। गुजरात की डायमंड सिटी के प्रतिष्ठित हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया राज्यसभा जाएंगे। बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। गोविंद ढोलकिया पिछले महीने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी, तब वह सुर्खियों में आए थे। उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि दान की थी।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पुरुषोत्तम रूपाला गुजरात, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से इन नेताओं की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसी चर्चा है कि पार्टी इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी पार्टी द्वारा उच्च सदन के लिए फिर से नामित नहीं किया गया है। हालांकि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में शिक्षा मंत्री को उनके गृह राज्य ओडिशा से मैदान में उतार सकती है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि प्रधान, रूपाला और मांडविया के अलावा दो अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भूपेंद्र यादव और राजीव चंद्रशेखर को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। इनमें से किसी को राज्यसभा के मौजूदा दौर के लिए फिर से नामित नहीं किया गया है। प्रधान और यादव दोनों ही राज्यसभा के दो कार्यकाल पूरे कर रहे हैं जबकि चंद्रशेखर का यह तीसरा कार्यकाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व में सुझाव दिया था कि राज्यसभा सदस्यों को कम से कम एक प्रत्यक्ष चुनाव लड़ने का अनुभव मिलना चाहिए। पार्टी में एक राय उभरकर सामने आई है कि अधिक से अधिक केंद्रीय मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, खासकर उन्हें जो राज्यसभा में कम से कम दो कार्यकाल पूरे कर चुके हों।

बीजेपी ने महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस में लगभग चार दशक बिताने वाले चव्हाण एक दिन पहले ही मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी प्रकार बीजेपी ने आरपीएन सिंह को भी यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। आरपीएन सिंह जनवरी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उसके बाद से ही उनके राज्यसभा में जाने की चर्चा चल रही थी। वह कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। उनको राहुल ब्रिगेड का हिस्सा माना जाता था। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर एनडीए में आए कुछ और कांग्रेसी नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा हैं जो हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्हें शिवसेना ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार प्रफुल्ल पटेल को अजित पवार गुट ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वह शरद पवार के काफी करीबी रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर करारी चोट की गई है।

यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश इन राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में जाति समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मध्य प्रदेश की लिस्ट देखें तो उमेश नाथ महराज, उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम के प्रमुख पुजारी हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। माया नरोलिया, मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं। बंसीलाल गुर्जर, मंदसौर से आते हैं, वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बीजेपी महाराष्ट्र में किसान और ब्राह्मण समुदाय को साधने की कोशिश कर रही है। अशोक चव्हाण, उनके नामांकन को कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि ये उस डील का हिस्सा माना जाता है जो उन्होंने भाजपा में शामिल होने के समय की थी। मेधा कुलकर्णी, पुणे से भाजपा की जानी-मानी ब्राह्मण चेहरा हैं। वो 2014-2019 तक कोथरुड विधानसभा सीट से विधायक रहीं और अब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। अजीत गोपचड़े, मराठवाड़ा के नांदेड़ जिले से आते हैं और लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

जब मुस्लिम देश में बना हिंदू मंदिर!

हाल ही में मुस्लिम देश में एक हिंदू मंदिर बन चुका है! अबू धाबी में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया पहला हिंदू मंदिर अपने आप में अद्भुत है। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की तरफ से निर्मित इस मंदिर के बनने में करीब 6 साल का वक्त लगा है। 27 एकड़ क्षेत्र में बने इस मंदिर को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ये मंदिर कई मायनों में अनोखा है। इसे शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों एवं हिंदू ग्रंथों में उल्लेखित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार भव्य बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। अयोध्या में बने राम मंदिर का निर्माण भी नागर शैली में ही किया गया है। नागर शैली में बने इस मंदिर की कई खासियत है। 27 एकड़ में बने इस मंदिर के निर्माण में कुल 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मंदिर के कुल 7 शिखर हैं। 12 समरान हैं। 2 मंडप। 410 स्तंभ हैं। ये मंदिर 108 फीट लंबा है। BAPS मंदिर 262 फीट लंबा है। मंदिर की चौड़ाई 180 फीट है। मंदिर के निर्माण के लिए 30 हजार से ज्यादा पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। कुल 27 एकड़ का कैंपस है। 50 हजार क्यूबिक फीट इटालियन मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। 1.8 लाख क्यूबिक फीट इंडियन बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर के निर्माण में कुल 1.8 लाख ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में ‘वॉल ऑफ हार्मनी’ बनाया गया है। ये UAE में सबसे बड़ा 3डी प्रिटेंड दीवार है। इसके लिए दाऊदी बोहरा समुदाय ने पैसे दिए।ये दुनिया की बेहतरीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में पौराणिक और आधुनिक भाषाओं में सौहार्द का संदेश है। मंदिर के 7 शिखरों पर अक्षर पुरुषोत्तम, राधा-कृष्ण, सीता-राम, पार्वती-शंकर, जगन्नाथ, पद्मावती श्रीनिवास और अयप्पा स्वामी की मूर्ति लगी है।

मंदिर में हजारों भगवान की आकृति के साथ-साथ गाय, हाथी, बैल, ऊंट, बाज, ओमानी आदि की आकृति दीवारों पर अंकित है। संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक तापमान के बावजूद श्रद्धालुओं को गर्मी में भी इन टाइल पर चलने में दिक्कत नहीं होगी। मंदिर में अलौह सामग्री का भी प्रयोग किया गया है। वास्तुशिल्प पद्धतियों को वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़ा गया है। तापमान, दबाव और गति भूकंपीय गतिविधि को मापने के लिए मंदिर के हर स्तर पर 300 से अधिक उच्च तकनीक वाले सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर अनुसंधान के लिए लाइव डेटा प्रदान करेंगे। यदि क्षेत्र में कोई भूकंप आता है तो मंदिर इसका पता लगा लेगा और हम अध्ययन कर सकेंगे। मंदिर के निर्माण में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है और नींव को भरने के लिए कंक्रीट मिश्रण में 55 प्रतिशत सीमेंट की जगह राख का उपयोग किया गया है। मंदिर निर्माण में परंपरागत सौंदर्य वाली पत्थर संरचनाओं और आधुनिक समय के शिल्प को मिलाते हुए तापमान रोधी सूक्ष्म टाइल्स और कांच के भारी पैनलों का इस्तेमाल किया है। यूएई में अत्यधिक तापमान को देखते हुए ये टाइल्स दर्शनार्थियों के पैदल चलने में सुविधाजनक होंगी।

20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनर में अबू धाबी लाया गया। अप्रैल 1997 को प्रमुख स्वामी महाराज ने इस मंदिर के निर्माण की परिकल्पना की। फरवरी 2018 में अबू धाबी के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान की। अप्रैल 2019 में मंदिर का शिलान्यास महंत स्वामी महाराज ने किया। फरवरी 2024 को महंत स्वामी महाराज और पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था एक सामाजिक-आध्यात्मिक हिंदू संस्था है जिसकी जड़ें वेदों में हैं। इसकी स्थापना स्वामी श्रीकृष्णानंद स्वामी 1781-1830 ने 18वीं शताब्दी के अंत में की थी और फिर 1907 में शास्त्रीजी महाराज 1865-1951 ने इसे आगे बढ़ाया। मंदिर के 7 शिखरों पर अक्षर पुरुषोत्तम, राधा-कृष्ण, सीता-राम, पार्वती-शंकर, जगन्नाथ, पद्मावती श्रीनिवास और अयप्पा स्वामी की मूर्ति लगी है।यह सीधी-सादी आध्यात्मिकता के सिद्धांतों पर आधारित है। BAPS आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक चुनौतियों को दूर करने का काम करता है। इसकी शक्ति इसकी पवित्रता और उद्देश्य में ही निहित है। बीएपीएस समाज, परिवारों और व्यक्तियों की देखभाल करके दुनिया की देखभाल करता है। BAPS लोगों की सेवा करता है। चाहे उनकी जाति, धर्म, रंग या देश कुछ भी हो। BAPS के दुनियाभर में 3,300 से अधिक केंद्र हैं। इस संस्थान के कामों को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। संयुक्त राष्ट्र भी इसके काम की सराहना करता है। शराब, व्यसन, व्यभिचार, मांसाहार और शरीर-मन की अशुद्धता से दूर रहना – ये उनकी पांच आजीवन प्रतिज्ञाएं हैं।

आखिर किसे दिया जाता है भारत रत्न का सम्मान? जानिए पूरी प्रक्रिया!

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कहे जाने वाले श्री कर्पूरी ठाकुर जी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉक्टर स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह एवं पीवी नरसिंहराव को भारत रत्न देने की बात कही थी, जिसके बाद जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच में सामंजस स्थापित होने लगा है…. लेकिन एक सवाल इसी बीच यह उठता है कि आखिर भारत रत्न किसे दिया जाता है? उसके लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए और भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को क्या-क्या सुविधा मिलती है? तो आज हम इसी संदर्भ में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं!

आपको बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिये दिया जाता है…. यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है… बता दें कि भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी…. उस समय सबसे पहला सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था…. बता दें कि 1954 में ये सम्मान केवल जीवित रहते ही दिया जाता था, लेकिन 1955 के बाद मरणोपरांत भी भारत रत्न दिये जाने का प्रावधान जोड़ा गया… भारत रत्न प्राप्त करने वालों की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर की जाती है. यह सम्मान हर साल 26 जनवरी को दिया जाता है…. आई अब आपको बताते हैं कि भारत रत्न के लिए सम्मानप्राप्ती को चुनने की प्रक्रिया क्या होती है… तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत रत्न सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से अलग होती है. इसमें भारत के प्रधानमंत्री भारत रत्न के लिए किसी व्यक्ति के नाम की सिफ़ारिश राष्ट्रपति को करते हैं…. भारत रत्न के लिए किसी औपचारिक सिफ़ारिश की ज़रूरत नहीं होती…. कोई भी व्यक्ति जाति, पेशा, पद या लिंग के आधार पर अंतर किए बिना इस पुरस्कार के लिए योग्य माना जा सकता है…. बता दें कि एक साल में सिर्फ़ तीन भारत रत्न ही दिए जाते हैं. साथ ही ये भी ज़रूरी नहीं कि हर साल भारत रत्न सम्मान दिया ही जाए…. अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया गया है. आख़िरी बार ये सम्मान साल 2019 में दिया गया था…. 2019 में समाज सेवा के क्षेत्र में नानाजी देशमुख मरणोपरांत, कला क्षेत्र में डॉक्टर भूपेन हजारिका मरणोपरांत और लोक-कार्य के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था….आइए अब आपको बताते हैं कि भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को क्या-क्या मिलता है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक मेडल दिया जाता है. इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती, इसे पाने वालों को सरकारी महकमे सुविधाएं मुहैया कराते हैं. उदाहरण के लिए भारत रत्न पाने वालों को रेलवे की ओर से मुफ़्त यात्रा की सुविधा मिलती है.. भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्योता मिलता है…. सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है. जिन्हें भारत रत्न मिलता है उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है…. वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है…. राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं…. इस सम्मान को अपने नाम से पहले या बाद में जोड़ा नहीं जा सकता. हालांकि, इसे पाने वाले अपने बायोडेटा, लेटरहेड या विज़िटिंग कार्ड जैसी जगहों पर ये लिख सकते हैं कि – ‘राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित’ या ‘भारत रत्न प्राप्तकर्ता’….

आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर भारत रत्न कैसा दिखाई दिखता है? तो आपको बता दे कि मेडल में तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना हुआ होता है… पत्ते का किनारा भी प्लैटिनम का होता है. इसके नीचे चांदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है….इसके पीछे की तरफ़ अशोक स्तंभ के नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होता है! तो यह है हमारे देश का सबसे सम्मानीय पुरस्कार, भारत रत्न पुरस्कार… आपको भारत रत्न पुरस्कार और उसे प्राप्त करने की विधि के बारे में जानकारी पाकर कैसा लगा, अपना जवाब हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिएगा!

आखिर गणतंत्र दिवस पर कैसे किया जाता है मुख्य अतिथियों का चयन? क्या होती है प्रक्रिया?

हाल ही में हमारे देश के द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया… इस दौरान कई प्रकार की झांकियां कर्तव्य पथ पर नजर आई, साथ ही साथ इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उपस्थित रहे… लेकिन एक सवाल कि आखिर इन मुख्य अतिथियों का चयन कौन करता है और इसकी प्रक्रिया क्या होती है? तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं!

आपको बता दें कि देश इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए इस बार कई बदलाव किए गए। जहां गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई तो वहीं परेड और झाकियों में भी महिला प्रतिनिधित्व रहा। इस बार के समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि थे। यानी हर साल हर देश के प्रमुख को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में चुना जाता है… आइए अब आपको बताते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे निभाई जाती है? तो आपको बता दें कि यह प्रक्रिया आयोजन से करीब छह महीने पहले शुरू हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विदेश मंत्रालय शामिल रहता है। किसी भी देश को निमंत्रण देने के लिए सबसे पहले यह है देखा जाता है कि भारत और संबंधित अन्य राष्ट्र के बीच मौजूदा संबंध कितने अच्छे हैं। इसका निर्णय देश के राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य और वाणिज्यिक हितों को भी केंद्र में रख कर लिया जाता है। पहले विदेश मंत्रालय संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है और फिर इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास भेजा जाता है। इसके बाद संबंधित मुख्य अतिथि की उपलब्धता देखी जाती है। अगर उनकी उपस्थिति उपलब्ध हैं तो भारत आमंत्रित देश के साथ आधिकारिक संचार करता है। जानकारी के लिए बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह से ही इसमें मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करने की शुरुआत हुई थी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड के पहले मुख्य अतिथि थे।  आइए अब आपको बताते हैं कि हमारे देश के मुख्य अतिथि कौन-कौन से देश रहे हैं? तो आपको बता दें कि इतिहास की तरफ देखें तो 1950-1970 के दशक के दौरान भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन और पूर्वी ब्लॉक से जुड़े कई देशों को अतिथि बनाया। दो बार 1968 और 1974 में ऐसा हुआ जब भारत ने एक ही गणतंत्र दिवस पर दो देशों देशों के मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया गया। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन के कारण कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया था। इंदिरा गांधी ने गणतंत्र दिवस से केवल दो दिन पहले यानी 24 जनवरी 1966 को शपथ ली थी। 2021 और 2022 में भी भारत में कोरोना महामारी के कारण कोई मुख्य अतिथि नहीं था। भारत ने सबसे ज्यादा 36 एशिया एशिआई देशों को समारोह में अतिथि बनाया है। इसके बाद यूरोप के 24 देश और अफ्रीका के 12 देश गणतंत्र दिवस में हमारे मेहमान बने हैं। वहीं दक्षिण अमेरिका के पांच देश, उत्तरी अमेरिका के तीन और ओशिनिया क्षेत्र के एकलौते देश का भारत ने आतिथ्य किया है। बता दें कि 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत ने फ्रांस को अतिथि देश बनाया। यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल ने भी शिरकत किया। भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट ने भी फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लिया। अतिथि देश का चयन रणनीतिक, आर्थिक और राजनीतिक हितों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद ही किया जाता है। यूं कहें कि गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि का निमंत्रण भारत और आमंत्रित व्यक्ति के देश के बीच मैत्रीपूर्ण सबंधों की मिशाल माना जाता है।

तो यह थी वह प्रक्रिया जिसके माध्यम से हमारा देश हर साल गणतंत्र दिवस पर अन्य देशों को मुख्य अतिथि बनता है…विदेश मंत्रालय शामिल रहता है। किसी भी देश को निमंत्रण देने के लिए सबसे पहले यह है देखा जाता है कि भारत और संबंधित अन्य राष्ट्र के बीच मौजूदा संबंध कितने अच्छे हैं। इसका निर्णय देश के राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य और वाणिज्यिक हितों को भी केंद्र में रख कर लिया जाता है। पहले विदेश मंत्रालय संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है और फिर इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास भेजा जाता है। इसके बाद संबंधित मुख्य अतिथि की उपलब्धता देखी जाती है। आपको यह जानकारी कैसी लगी, अपना जवाब हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिएगा!

आखिर क्यों बंद किया गया PAYTM? जानिए क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान?

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद कर दिया गया है… जिसके बाद कई सवाल उठने लगे कि आखिर व्यापारी वर्ग एवं सामान्य वर्ग का क्या होगा? जिन लोगों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस की हुई है, आखिर उनका क्या होगा? जिनके अकाउंट में पैसे हैं, उनका क्या होगा? और 29 फरवरी बाद क्या पेटीएम पूरी तरह बंद हो जाएगा या नहीं? तो आज हम आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब देने वाले हैं!

आपको बता दें कि फिनटेक कंपनी पेटीएम के दिन खराब चल रहे हैं. निवेशकों के हजारों करोड़ डूब गए हैं. मामला ये है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है और आरोप भी गंभीर हैं. RBI के ऐलान के बाद एजेंसियां पेटीएम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर सकती है. लेकिन बड़ा सवाल लोगों के मन में ये बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पेटीएम अचानक से RBI की रडार पर आ गया… तो इसका जवाब देते हुए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि दिशा-निर्देशों की लगातार अनदेखी के कारण पेटीएम के खिलाफ ये कार्रवाई की गई, उससे पहले paytm को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। लेकिन लेकिन पेटीएम में कोई सुधार नहीं आया… आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेटीएम का नाम लिए बिना कहा कि यदि दिए गए समय के दौरान सभी चीजों का अनुपालन किया गया होता, तो केंद्रीय बैंक किसी विनियमन वाली इकाई के खिलाफ कार्रवाई क्यों करता।  यही नहीं दास ने कहा कि पेटीएम मामले को लेकर व्यवस्था के बारे में चिंता की कोई बात नहीं, हम केवल भुगतान बैंक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा जोर हमेशा आरबीआई के नियामकीय दायरे में आने वाली इकाइयों के साथ द्विपक्षीय गतिविधियों पर होता है। हमारा ध्यान इकाई को सही कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने पर होता है। उन्होंने कहा कि जब बैंक और NBFC प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, हम कारोबार से संबंधित पाबंदियां लगाते हैं। यानी यह की पेटीएम के द्वारा आरबीआई के नियमों का पालन नहीं किया गया था, जिसकी वजह से यह सख्त कदम उठाया गया… आइए अब जानते हैं कि पेटीएम बंद होने से क्या-क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती है और उनके हल क्या है? तो आपको बता दें कि पेटीएम के उपभोक्ता 29 फरवरी के बाद भी एप पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह बंद नहीं होगा। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा, कार्रवाई सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई है। पेटीएम एप पर आरबीआई के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं है।  यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग आदि में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक लगायी है… मतलब यह कि आप 29 फ़रवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में ना तो जमा कर सकते हैं, ना ही पैसा निकाल सकते हैं… साथ ही साथ पेटीएम वॉलेट का भी प्रयोग नहीं कर सकते एवं गाड़ियों पर लगने वाले फास्ट टैग का भी प्रयोग नहीं कर सकते… अब सवाल यह कि आखिर पेटीएम में किन-किन चीजों का प्रयोग हो सकता है… तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आरबीआई के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक बंद किया जा रहा है, ना कि पेटीएम एप…. पेटीएम एप जिस तरीके से चला था, वह वैसे ही चलता रहेगा… इसमें आप रिचार्ज, किसी भी प्रकार का बिल भुगतान, एवं संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं… इसके लिए आप पेटीएम से अपनी यूपीआई आईडी, किसी भी बैंक के अकाउंट से जोड़ सकते हैं और उसका भुगतान कर सकते हैं… आइए अब बताते हैं कि पहले और अब में क्या अंतर होने वाला है…. तो आपको बता दे कि पहले पेटीएम में पेटीएम पेमेंट बैंक से खाता जोड़ा जाता था.. लेकिन अब आप एसबीआई, सीबीआई या किसी अन्य बैंक से अपना खाता, पेटीएम से जोड़ सकते हैं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं… पहले paytm वॉलेट चलता था, अब यह वॉलेट नहीं चलेगा… पहले गाड़ियों पर फर्स्ट टैग लग जाया करता था… लेकिन अब गाड़ियों पर पेटीएम का फास्टैग काम नहीं करेगा…. यानी सीधी से बात यह है कि केंद्रीय बैंक के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक बंद किया गया है, ना कि पेटीएम एप… यह जानकारी आपको कैसी लगी, अपना जवाब हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिएगा!

क्या साइबर ठगी से देश में हो रहा है स्पैम?

वर्तमान में साइबर ठगी से देश में स्पैम हो रहा है! भारत में प्रवर्तन निदेशालय ने एक आइरिश महिला की ओर से दी गई शिकायत पर जांच शुरू कर दी। इस शिकायत के आधार पर बिहार और पश्चिम बंगाल में कई तलाशी अभियान चलाए गए, जिसमें साइबर अपराधियों के एक गिरोह का पता चला। ये अपराधी, जिनमें ज्यादातर स्कूल ड्रॉपआउट लड़के हैं जो फर्राटेदार ब्रिटिश अंग्रेजी बोलते हैं, यूके और आयरलैंड में लोगों को ठग रहे थे। उनके काम करने का तरीका यह है कि वे लोगों के फोन और कंप्यूटर को दूर से नियंत्रित करते हैं और उनके बैंक खातों से करोड़ों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं।पटना, खड़गपुर और कोलकाता में तलाशी के दौरान, अपराधियों द्वारा संचालित एक 70 सीटों वाले कॉल सेंटर का पता चला। इस कॉल सेंटर ने कम से कम 40 लोगों को ठगा था। जांच तब शुरू हुई जब आयरिश महिला को आयरलैंड में ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता Eircom Telecom की ‘स्टेफ़नी’ नाम से किसी व्यक्ति का फोन आया। आरोपी, जिसकी बाद में नीतेश कुमार के रूप में पहचान हुई पटना के एक गेस्ट हाउस से काम कर रहा था। उसे अपने कमरे से भागने से पहले ही पकड़ लिया गया।

कोलकाता और खड़गपुर में आगे की तलाशी में पांच लैपटॉप, 16 मोबाइल हैंडसेट, 56 क्रेडिट/डेबिट कार्ड और 69 बैंक खाते जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, लगभग 2 करोड़ रुपये की नकदी भी मिली। ईडी ने बाद में आरोपी के बैंक खातों से 2.8 करोड़ रुपये जब्त किए। यह भी पता चला कि गिरोह का सरगना सागर यादव खड़गपुर में दो अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी पीड़ितों के बैंक खातों को उनके फोन/कंप्यूटर पर दूर से नियंत्रित करते थे और फिर पैसे को यूके और आयरलैंड में अपने विदेशी सहयोगियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। ये सहयोगी तब पैसे निकालते थे और इसे वेस्टर्न यूनियन और मनीग्राम प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत में ट्रांसफर करते थे। एक बार जब पैसा भारतीय बैंक खातों में पहुंच जाता था तब उन्हें नकद में निकाल लिया जाता था।

यह मामला पहली बार है जब विदेशों में दर्ज मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अपराध दूसरे देश में किया गया था और बाद में आय को भारत में ट्रांसफर कर दिया गया था। ईडी ने अक्टूबर 2023 में एक ईसीआईआर दर्ज किया, जो पुलिस प्राथमिकी के समकक्ष है, जब इसे सीबीआई के माध्यम से आयरिश अधिकारियों द्वारा भारत भेजा गया था। यही नहीं लोन सेटलमेंट के नाम पर एक महिला से साइबर ठगी के आरोप में रोहिणी साइबर पुलिस ने नोएडा, गाजियाबाद से तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी 23 वर्षीय सुमित कुमार, 24 वर्षीय अंकित कुमार और नोएडा निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन, एक चेक बुक, एक पासबुक जब्त की है।

पुलिस अफसर के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर 4 निवासी अनीता ने 62,000 की साइबर ठगी के बारे में शिकायत दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर एक दिन मेसेज आया। दावा किया कि वह लोन की ईएमआई का भुगतान करने में विफल रही हैं और इसके लिए कंपनी की तरफ से टीम घर पर विजिट करेगी। पीड़िता नहीं चाहती थी कि कोई उनके घर आए। इसलिए, अमाउंट का भुगतान ऑनलाइन करने का अनुरोध किया। इस पर कथित आरोपी ने एकमुश्त भुगतान करके अपना लोन 62000 चुकाने को कहा। उसने बैंक डिटेल भी शेयर की। पीड़िता ने यह रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़िता ने जेस्ट मनी की हेल्पलाइन से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है। जिसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। मामले में रोहिणी साइबर सेल ने मामला दर्ज किया। जांच शुरू की। पुलिस ने उन खातों के मनी ट्रेल की डिटेल खंगाली जिसमें पैसा भेजा गया था। पता चला कि यह पैसा गाजियाबाद निवासी सुमित कुमार नाम के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ था। टीम ने केस की तफ्तीश करते हुए गाजियाबाद से सुमित और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि अंकित शर्मा एक कॉल सेंटर में काम करता था और उसके पास ग्राहकों के बारे में जानकारी थी। वह उनसे वॉट्सऐप पर चैट करता था और उन्हें उनकी बकाया लोन के एकमुश्त निपटान का विकल्प देता था। इसके बाद उन्हें समझाने के बाद दिए गए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता था। उसका सहयोगी सुमित कुमार भी पीड़ितों से अपने बैंक खाते में पैसे लेता था। मामले में अब तक चार अन्य पीड़ितों की भी पहचान हो चुकी है। पुलिस पता लगा रही है कि और कितनों को आरोपियों ने इसी तरह ठगा है।

आखिर कैसा रहा दिल्ली का कथालोक उत्सव?

हाल ही में दिल्ली में एक कथालोक उत्सव हुआ था! हम सब का बचपन दादी-नानी की कहानियां सुनकर बीता है। लेकिन कहानी सुनाने की विधा सिर्फ बचपन तक ही सीमित नहीं है। यह कला की एक अलग विधा है, जो किस्सागोई के नाम से दुनियाभर में जानी जाती है। किस्सागोई का एक ऐसा ही फलक गत शनिवार- रविवार को दिल्ली में नजर आया, जहां किस्सागोई पर आधारित दो दिन का उत्सव ‘कथालोक’ का आयोजन हुआ। उत्सव में नामचीन कथाकारों, साहित्य प्रेमियों और दास्तानगोई कहानी सुनाने की विधा की नई प्रतिभाओं के संगम का मंच बना। इस उत्सव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग और समन्वय से ‘समय यान’ की ओर से किया गया। इस मौके पर अभिनेता और कलाकार आदित्य ओम ने कहानियों की परिवर्तनकारी भूमिका पर व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उत्सव में अपने खास फन के लिए जानी जाने वाली फौजिया दास्तानगो की उर्दू प्रस्तुति ‘दास्तान-ए-राम’, दानिश हुसैन की प्रस्तुति ‘तिलिस्मी दास्तानें’ और मनु सिकंदर ढींगरा की ओर से प्रस्तुत पंजाब की कालजयी प्रेम कथा ‘किस्सा हीर वारिस शाह’ की पेशकश हुई।

आयोजन के दौरान एक ओपन माइक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों को अपनी कहानियां सुनाने का मौका दिया गया। इस दौरान एक प्रतियोगिता का आयोजन 75 कॉलेज स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें तीन पुरस्कार भी दिए गए। उत्सव के दौरान एक ओपन सेशन का का आयोजन भी हुआ, जिसमें दर्शकों को अपनी कहानियां सुनाने का मौका मिला। इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भाग लिया, जहां उन्होंने उन्होंने भारतीय राजनीति के कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए। वहीं रेडियो विधा से जुड़े जमशेद सिद्दीकी ने वैदिककल से लेकर आज तक की भारतीय संगीत यात्रा को एक कहानी रूप में पिरोकर पेश किया। जिसे संतूर वादक और संगीतकार पं अभय सोपोरी और उनकी टीम ने संगीत में ढाला। यही नहीं आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में 50वां डांस फेस्टिवल की शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। यह 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार खजुराहो में समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ रोमांच भी भरपुर मिलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के उत्सव की शुरुआत खजुराहो नृत्य महोत्सव के रूप में होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलो की धरती पर देशभर से पधारने वाले प्रतिष्ठित लोक नर्तक अपनी घुंघरुओं की झंकार और कदमताल से छटा बिखेरेंगे। इसमें अब तक भारत की सभी प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों के कलाकार अपनी नृत्यों की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इस वर्ष भी देश के ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठित कलाकार शिरकत कर रहे हैं।1975 में शुरू हुआ खजुराहो नृत्य महोत्सव इस वर्ष अपना स्वर्ण जंयती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास और यादगार बनाने के लिए कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि 20 फरवरी को 1500-2000 कलाकार सामूहिक रूप से कथक कुंभ में भाग लेंगे। वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि खजुराहो डांस फेस्टिवल को शुरू करने का उद्देश्य शास्त्रीय नृत्यों का संरक्षण ही नहीं, शास्त्रीय नृत्य कला के जरिए परमोत्कर्ष की अनुभूति कला रसिकों को करवाने और इससे जुड़े सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। विश्व रिकॉर्ड के अलावा महोत्सव में पहली बार लयशाला का आयोजन होगा। इसमें भारतीय नृत्य शैलियों के अपनी विधा के श्रेष्ठ गुरूओं के साथ शिष्यों का संगम और कार्यशालाएं होंगी। शुक्ला ने कहा कि यह देश का अत्यंत ख्यातिलब्ध समारोह है।यही नहीं आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के खजुराहो में 50वां डांस फेस्टिवल की शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। यह 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार खजुराहो में समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ रोमांच भी भरपुर मिलेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के उत्सव की शुरुआत खजुराहो नृत्य महोत्सव के रूप में होने जा रहा है। इसमें अब तक भारत की सभी प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों के कलाकार अपनी नृत्यों की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इस वर्ष भी देश के ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठित कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

खजुराहो नृत्य समारोह में अब तक भारत की सभी प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों जैसे भरतनाट्यम, ओडीसी, कथक, मोहिनीअटेम, कुचिपुड़ी, कथकली, यक्षगान, मणिपुरी आदि के युवा और वरिष्ठ कलाकार अपनी कला की आभा बिखेर चुके हैं।

क्या पहले से अलग है इस बार का किसान आंदोलन?

इस बार का किसान आंदोलन पहले से बहुत अलग है! 2 साल बाद एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरे हैं। किसानों के दिल्ली चलो विरोध मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। शंभू बॉर्डर के पास उस समय स्थिति बिगड़ गई जब किसानों ने सीमेंट से बने अवरोधक हटाने के लिए ट्रैक्टर इस्तेमाल किए। ये अवरोधक प्रदर्शनकारी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए घग्गर नदी पुल पर हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड के हिस्से के रूप में रखे गए थे। हरियाणा पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं। सरकार के साथ सोमवार रात बैठक में जब कोई बात नहीं बनी तब किसान यूनियन ने दिल्ली कूच जारी रखने का ऐलान किया। किसानों का यह विरोध प्रदर्शन 2020-21 के साल भर चले आंदोलन से इस बार कैसे अलग है। 250 से अधिक किसान संगठनों ने पंजाब से विरोध का आह्वान किया है। इनमें से करीब 100 यूनियन का समर्थन हासिल करने वाला किसान मजदूर मोर्चा KMM और अन्य 150 संगठनों का मंच संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक शामिल है। ये किसान कई मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।

दिसंबर 2023 के अंत में इन दो संगठनों ने दिल्ली चलो का आह्वान किया था। किसानों का नेतृत्व इस बार दूसरे किसान नेता कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक मूल संयुक्त किसान मोर्चा SKM से जुलाई 2022 में टूटकर बना एक गुट है। इसके समन्वयक जगजीत सिंह डल्लेवाल हैं, जो पंजाब स्थित भारतीय किसान यूनियन BKU सिधुपुर के अध्यक्ष हैं। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसल मूल्य निर्धारण, किसानों और मजदूरों का पूरा कर्ज माफ, 2021 दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की जान चली गई उनको मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी, किसानों और मजदूरों को पेंशन!2013 जमीन अधिग्रहण अधिनियम का लागू होना किसानों की लिखित सहमति और 4 गुना मुआवजा, लखीमपुर खीरी कांड के अपराधियों को सजा, WTO से भारत की वापसी, बिजली संशोधन विधेयक 2020 रद्द हो, मिर्च और हल्दी जैसे मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग! नकली बीज, कीटनाशक, उर्वरक बनाने वाली कंपनियों पर सख्त दंड और जुर्माना, योजना के तहत साल में 200 दिन का रोजगार 100 के बजाय, 700 रुपये दैनिक मजदूरी, और योजना को कृषि से जोड़ा जाए। जल, वनों और भूमि पर आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित करें!

बता दे कि सरकार की ओर से क्या कहा जा रहा है कि 6 फरवरी को कृषि मंत्रालय को ईमेल भेजकर किसानों ने अपनी मांगें रखी थीं। 8 फरवरी को सरकार ने 10 किसान नेताओं से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। संयुक्त किसान मोर्चा SKM से जुलाई 2022 में टूटकर बना एक गुट है। इसके समन्वयक जगजीत सिंह डल्लेवाल हैं, जो पंजाब स्थित भारतीय किसान यूनियन BKU सिधुपुर के अध्यक्ष हैं। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसल मूल्य निर्धारण, किसानों और मजदूरों का पूरा कर्ज माफ, 2021 दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की जान चली गई उनको मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी, किसानों और मजदूरों को पेंशन!पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बैठक में मध्यस्थता की थी। दूसरी बैठक सोमवार में मुख्यमंत्री मान शामिल नहीं थे। इस बैठक में 26 किसान नेताओं ने 3 मंत्रियों से मुलाकात की पर कोई समझौता नहीं हुआ। सरकार के साथ सोमवार रात बैठक में जब कोई बात नहीं बनी तब किसान यूनियन ने दिल्ली कूच जारी रखने का ऐलान किया। किसानों का यह विरोध प्रदर्शन 2020-21 के साल भर चले आंदोलन से इस बार कैसे अलग है। 250 से अधिक किसान संगठनों ने पंजाब से विरोध का आह्वान किया है। इनमें से करीब 100 यूनियन का समर्थन हासिल करने वाला किसान मजदूर मोर्चा KMM और अन्य 150 संगठनों का मंच संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक शामिल है। ये किसान कई मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किसानों को समर्थन दिया है। सोमवार बातचीत बेनतीजा रही और बैठक में कोई हल नहीं निकला। इस मीटिंग के बाद किसान नेताओं ने दिल्ली कूच जारी रखने का ऐलान कर दिया। वहीं किसानों को रोकने के लिए हरियाणा ने पंजाब से लगती सीमाओं को सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसान शंभू बॉर्डर तक पहुंचे हैं जहां उन्हें रोकने की कोशिश हरियाणा पुलिस की ओर से जारी है।